Brown Sugar Or Honey For Diabetes Control: ब्लड शुगर शरीर में ग्लूकोज के स्तर को कहते हैं। ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने की समस्या को हाइपरग्लाइसीमिया कहते हैं। शुगर एक ऐसी समस्या हो जो तेजी से लोगों को अपना शिकार बनाती है। शुगर का स्तर एक बार बढ़ जाता है तो इसे कंट्रोल करना बहुत मुश्किल हो जाता है और शरीर में कई अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। शुगर के मरीजों के लिए मीठा खाना मानो जहर खाने जैसा हो, क्योंकि मीठा खाने से शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता है। ऐसे में डायबिटीज के रोगियों को अपने खानपान के साथ लाइफस्टाइल का भी ध्यान रखना पड़ता है। हालांकि, लोगों को मीठा खाने की क्रेविंग अधिक होती है। अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि मिठास के लिए सफेद शुगर, ब्राउन शुगर और शहद किसका सेवन करना चाहिए?
डायबिटीज में ब्राउन शुगर खा सकते हैं या नहीं?
डायबिटीज के मरीज ब्राउन शुगर खा सकते हैं। यह उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन इसका अधिक इस्तेमाल हानिकारक हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों को बिना डॉक्टर की सलाह की किसी भी प्रकार के मीठे का सेवन नहीं करना चाहिए। शहद में ब्राउन शुगर से ज्यादा कैलोरी होती है। एक चम्मच शहद में करीब 64 कैलोरी होती है। इसके अलावा ब्राउन शुगर में मौजूद शीरा मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
डायबिटीज में शहद खा सकते हैं या नहीं?
शहद चीनी से भी ज्यादा मीठा होता है। ऐसे में शुगर के मरीजों के लिए शहद एक हेल्दी विकल्प नहीं माना जाता। टाइप-2 डायबिटीज में शहद और चीनी का उपयोग बहुत कम ही करना चाहिए। दोनों ब्लड शुगर का स्तर को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में शुगर के मरीज शहद की शहद की जगह ब्राउन शुगर को एक अच्छा विकल्प मान सकते हैं।
ब्राउन शुगर और शहद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स
- ब्राउन शुगर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 65 होता है।
- शहद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 58 होता है।
ब्राउन शुगर और शहद में पोषक तत्व
ब्राउन शुगर में कार्बोहाइड्रेट, मिठास और कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है, जबकि शहद में विटामिन सी और मैंगनीज ज्यादा होता है।
ब्राउन शुगर क्या है?
सफेद चीनी की तरह ब्राउन शुगर गन्ने के रस से बनाई जाती है। इसका स्वाद सफेद चीनी से थोड़ा अलग होता है। यह पूरी तरह से मीठा नहीं होता है। सफेद चीनी की तुलना में ब्राउन शुगर में अधिक विटामिन और खनिज तत्व पाए जाते हैं। हालांकि, ब्राउन शुगर को कभी-कभी सफेद चीनी में गुड़ मिलाकर भी बनाया जाता है।
शहद क्या है?
शहद एक गाढ़ा गोल्डन रंग का लिक्विड होता है, जो मधुमक्खियों और दूसरे कीड़ों के जरिए पहुंचता है। शहद फूलों के रस से बनता है, जिसे मधुमक्खियां इकट्ठा करती हैं और अपने पेट में तब तक जमा करती हैं जब तक कि वे छत्ते पर वापस नहीं पहुंच जातीं।
शरीर में शुगर लेवल कितना होना चाहिए?
- ब्लड शुगर का सामान्य स्तर फास्टिंग में यानी खाली पेट 70-100 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर (MG/DL) होना चाहिए।
- ऐसे ही खाने के दो घंटे बाद 140 MG/DL से कम होना चाहिए।
इसके अलावा बादाम के साथ सफेद प्याज का सेवन शुगर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बादाम और सफेद प्याज का सेवन करने से 4 बीमारियों से राहत मिल सकती है।