Blood Sugar: दाल में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाई जाती है। डाॅक्टर अक्सर मरीजों को प्रोटीन के लिए दाल खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या मधुमेह मरीजों को भी दाल खानी चाहिए या नहीं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि मधुमेह मरीजों को दाल खानी चाहिए या नहीं। यदि खानी चाहिए तो कौन सी दाल उनके लिए फायदेमंद है।

मधुमेह का कारण क्या है?

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर मधुमेह से पीड़ित लोगों की कुल संख्या 2030 तक 643 मिलियन और 2045 तक 783 मिलियन तक बढ़ने का अनुमान है। अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह संघ के आईडीएफ मधुमेह एटलस दसवें संस्करण 2021 के अनुसार इस वृद्धि के पीछे के प्रमुख कारकों को समझना महत्वपूर्ण है। एक पंजीकृत डायटीशियन और मधुमेह शिक्षक गरिमा गोयल ने कहा कि संतुलित डाइट न करना और साथ ही मोटापा मधुमेह का प्रमुख कारण है।

क्या मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है दाल ?

गोयल ने कहा कि आबादी का एक बड़ा हिस्सा शाकाहारी है। खासकर भारत जैसे देशों में, जिसे दुनिया की मधुमेह राजधानी कहा जाता है। दाल मधुमेह डाइट प्लान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। खासकर प्रोटीन स्रोत के रूप में।

शोध से पता चला है कि दाल, जो अपने उच्च फाइबर, प्रोटीन और जटिल कार्बोहाइड्रेट सामग्री के कारण धीमी गति से पचती हैं। शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती हैं। साथ ही कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) रक्त शर्करा के स्तर को नहीं बढ़ाते हैं। दाल में फाइटोकेमिकल्स (सैपोनिन और टैनिन) भी मौदूज होते हैं। गोयल ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि शोध से यह भी बता चलता है कि दाल के सेवन से रक्तचाप में भी सुधार होता है।

मधुमेह रागियों को कौन की दाल खानी चाहिए?

डॉ.जिनल पटेल, डायटीशियन, अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल, मुंबई ने कहा कि अगर आपको मधुमेह है, तो आपको अपनी दाल सोच-समझकर चुननी होगी। उन्होंने बताया कि आप मसूर की दाल खा सकते हैं। यह कोलेस्ट्राल को नहीं बढ़ने देता और वजन कम करने में भी मदद करता है। वहीं आप उड़द की दाल का भी सेवन कर सकते हैं। इससे ऊर्चा प्राप्त होती है। इसके अलावा आप मूंग दाल को भी खा सकते हैं। इसमे फाइबर और प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है,जो मधुमेह रागियों के लिए फायदेमंद होता है।

वहीं डाॅ.पटेल ने कहा कि इस संबंध में आपको एक विशेषज्ञ से परामर्श करना अनिवार्य है, जो रक्त शर्करा के स्तर को रोकने करने के लिए आपके लिए उपयुक्त दाल का चयन करने में मदद कर सकें। सहमति जताते हुए, गोयल ने कहा कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसका अधिक सेवन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दालों के अत्यधिक सेवन से पेट फूलना और आंतों में परेशानी हो सकती है।