खराब खानपान और जीवनशैली का ही नतीजा है कि बुजुर्गों के साथ युवाओं में भी ब्लड शुगर का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। अगर आप ब्लड शुगर जैसी बीमारी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपने अपनी जीवनशैली में कई तरह के बदलाव करने होंगे। क्योंकि इस बीमारी का इलाज किसी भी दवाई से नहीं किया जा सकता है। रोज़ाना दवाई खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है, लेकिन ये बीमारी जड़ खत्म नहीं हो सकती है।
कई बार ब्लड शुगर के मरीजों के मन में फ्रूट्स को लेकर संशय होता है। एक स्टडी में सामने आया है कि फ्रूट जूस से बहुत तेजी से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फ्रूट जूस पीना चाहते हैं तो आप ऐसे फ्रूट्स खा सकते हैं, जिनमें कम मिठास होती है।
ऑरेंज जूस: ऑरेंज जूस में जरूरत से ज्यादा शुगर होती है। लगातार इसका सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए ऑरेंज जूस का सेवन करने से बचना चाहिए। एक स्टडी में सामने आया है कि एक ऑरेंज में करीब 27 ग्राम शुगर होती है। अगर इसका रोज़ाना सेवन किया जाए तो ये शरीर में शुगर का लेवल बहुत तेजी से बढ़ा सकती है।
अंगूर का जूस: भारत में अंगूर को बेहद शौक से खाया जाता है। लेकिन अंगूर का रस एक तरफ शरीर को फायदा करता है तो दूसरी तरफ शुगर का स्तर बढ़ाकर नुकसान भी करता है। करीब एक कप अंगूर में 23 ग्राम शुगर होती है। अगर आप सच में इसे खाना चाहते हैं तो आपको इसे अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए। लेकिन इसका जूस या रसा पीने से बचना चाहिए।
मैंगो शेक: बॉडी को एक्टिव रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में फाइबर और अन्य न्यूट्रिएंट्स चाहिए होते हैं, लेकिन एक आम में औसतन 45 ग्राम शुगर भी होती है। इसलिए आम का सेवन करना कोई बेहतर विकल्प नहीं होता है। भारत में फलों में लोगों की सबसे पहली पसंद आम होता है। इसके फायदे भी बहुत होते हैं, लेकिन दूसरी तरफ इससे शुगर का स्तर भी तेजी से बढ़ सकता है।