Blood Sugar Control Fruits: आजकल की भागदौड़ भी लाइफस्टाइल में डायबिटीज एक आम समस्या बनी हुई है, लेकिन ये एक ऐसी समस्या है जो एक बार शरीर में बढ़ जाए तो इसे कंट्रोल करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। इसे कंट्रोल करना एक चुनौती पूर्ण काम बन जाता है। डा​यबिटीज मरीज के लिए खाना पीने की समस्या बनी रहती है। अगर, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जाए तो दिल, किडनी और अन्य अंगों पर प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है। हालांकि, शुगर को सही लाइफस्टाइल और खानपान का ध्यान रखकर कंट्रोल किया जा सकता है। सर्टिफाइड फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार ने शुगर को कंट्रोल करने के लिए जामुन, बेरीज और अमरूद को लाभकारी बताया है। इन फलों के सेवन शुगर के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

जामुन ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद

खट्टे-मीठे और रसीले जामुन खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन डायबिटीज मरीजों में ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। जामुन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर के लेवल को तेजी से बढ़ने से रोकता है। जामुन में जंबोलिन और जंबोसिन नामक तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकते हैं। यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाकर डायबिटीज कंट्रोल में मदद करता है। जामुन के बीजों में भी शुगर को कंट्रोल करने वाले गुण पाए जाते हैं। जामुन को सीधे खाया जा सकता है या इसके बीजों को सुखाकर पाउडर बनाकर पानी के साथ लिया जा सकता है।

अमरूद के फायदे

अमरूद एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है, जिसके कारण डायबिटीज के मरीजों के लिए ये फल फायदेमंद है। यह पेट में धीरे-धीरे अवशोषित होता है और ग्लूकोज के स्तर को तेजी से बढ़ने नहीं देता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। ये ब्लड शुगर लेवल को स्टेबल रखने के साथ-साथ पाचन के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है। इससे डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है।

डाइटिशियन शिखा कुमारी के मुताबिक, अमरूद में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसमें चीनी और स्टार्च कम होता है। इसके अलावा विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और लाइकोपीन खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं। जिसके चलते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है और हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थिति का खतरा कम हो जाता है।

बेरीज

Detoxpri की फाउंडर एंड होलिस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट प्रियांशी भटनागर ने बेरीज के फायदे बताए हैं।  बेरीज जैसे- स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रसभरी में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ-साथ डायबिटीज के लिए भी अच्छा होता है। बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और फाइबर होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। यह इंसुलिन के प्रभाव को बढ़ाते हैं और शरीर में सूजन को कम करते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।