बारिश के दिनों में वॉक या जॉगिंग करने के लिए घर से बाहर जाना मुश्किल होता है, क्योंकि पार्क और सड़कों पर पानी भरा रहता है। ऐसे में फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम हो जाता है और शरीर आलसी बन जाता है। इस मौसम में शरीर में एनर्जी की कमी रहती है और पाचन तंत्र भी कमजोर रहता है। दिल्ली के मॉडल टाउन डेरावाल नगर, एरेस फिटनेस के संस्थापक रवि पाल ने बारिश के मौसम में हेल्दी और फिट रहने के लिए घर पर कुछ बेहतर एक्सरसाइज बताए हैं, जिनकी मदद से शरीर एनर्जेटिक और हेल्दी रहेगा।
फिटनेस एक्सपर्ट रवि पाल के मुताबिक, बरसात के मौसम में लोगों का चलना फिरना बहुत कम हो जाता है, जिसका असर सेहत पर भी पड़ता है। इससे शरीर की एक्टिविटी, मेटाबॉलिज्म और एनर्जी लेवल कम हो जाता है। ऐसे में बरसात के मौसम में वॉक नहीं कर पा रहे हैं तो घर पर ही कुछ एक्सरसाइज करना हेल्थ के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।
स्पॉट जॉगिंग
बारिश के मौसम में बाहर जाने की जगह, घर पर ही आप स्पॉट जॉगिंग कर सकते हैं। स्पॉट जॉगिंग यानी एक ही जगह पर खड़े होकर जॉगिंग करना। इसमें आपको बस 5-10 मिनट तक तेज गति से एक जगह पर दौड़ना होता है। इसे करने से दिल की हेल्थ अच्छी रहती है। यह कार्डियो एक्सरसाइज है, जो मांसपेशियों को गर्म करती है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है।
जंपिंग जैक्स
जंपिंग जैक्स के सेहत के लिए बहुत लाभकारी हो सकती है। जंपिंग जैक एक फुल बॉडी वर्कआउट है, जिसमें हाथ-पैर दोनों मूव होते हैं। इसे करने के लिए एक ही समय में दोनों पैर फैलाते हुए कूदें और दोनों हाथ ऊपर की ओर ले जाएं। 20-30 रेपेटिशन के 2 से 3 सेट करें। यह पूरे शरीर को एक्टिव करता है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
पुश-अप्स
पुश-अप्स एक लोकप्रिय एक्सरसाइज है, जो शरीर के ऊपरी हिस्से और कोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इस कहीं भी किया जा सकता है। इसके करने के लिए फर्श पर पेट के बल लेट जाएं। हाथों को कंधे के नीचे रखें, उंगलियां आगे की ओर। पैरों को सीधा रखें, उंगलियों पर शरीर का वजन डालें। ये छाती, कंधे, ट्राइसेप्स, पीठ और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
माउंटेन क्लाइंबर
माउंटेन क्लाइंबर एक कार्डियो एक्सरसाइज है। यह एक्सरसाइज पेट, हाथ और पैरों की मांसपेशियों को टारगेट करती है। इसे करने के लिए पुश-अप की पोजीशन में आएं और अब एक घुटना छाती की तरफ लाएं और फिर उसे पीछे ले जाएं। इसी तरह दूसरे घुटने के साथ करें। इसे करने से शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ता है और थकान कम होती है। इसके साथ ही पेट की चर्बी घटती है।
डायबिटीज का दुश्मन हैं ये 4 वर्कआउट्स, 400 mg/dL शुगर भी हो जाएगा मिनटों में नॉर्मल, रक्त शर्करा हो जाएगा मैनेज। पूरी खबर की जानकारी लेना चाहते हैं तो आप लिंक पर क्लिक करें।