फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। फलों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाकर बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। कच्चा केला सिर्फ एक फल नहीं हैं, ये पोषक तत्वों का एक प्राकृतिक खजाना हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। कच्चे केले पाचन, वजन कंट्रोल, हार्ट हेल्थ, ब्लड शुगर कंट्रोल और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बहुत ही असरदार होते हैं।
एनसीबीआई के अनुसार, कच्चे केले में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल से लड़ते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट हेल्दी सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से भी बचाने का काम करते हैं। कच्चे केले में विटामिन सी के साथ बीटा कैरोटीन ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे अन्य फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जिससे हेल्थ पर बहुत असर पड़ता है।
कच्चे केले का उपयोग न केवल स्वादिष्ट करी या चिप्स बनाने के लिए किया जाता है, बल्कि यह एक प्राकृतिक औषधि के रूप में भी काम करते हैं, जो शरीर को कई आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। डायटीशियन शिवाली गुप्ता ने कच्चे केले के फायदे बताए हैं।
पाचन में सुधार
कच्चे केले में हाई मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन में सहायता करता है और कब्ज और सूजन जैसी समस्याओं से बचाता है। इसमें मौजूद प्रतिरोधी स्टार्च आंत में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है, जो स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए आवश्यक है।
वजन कंट्रोल
कच्चे केले में कम कैलोरी और हाई फाइबर होता है। कच्चे केले उन लोगों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प हैं, जो वजन कम करना चाहते हैं। क्योंकि, फाइबर लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे खाना खाने की भूख नहीं लगती। ये मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। शरीर में जमा फैट को कम करने में मदद करता है।
हार्ट के लिए हेल्दी
कच्चे केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके हार्ट की हेल्थ को अच्छा बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पोटैशियम शरीर में सोडियम के लेवल को संतुलित करता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं और हार्ट को हेल्दी बनाते हैं।
शुगर कंट्रोल
कच्चा केला लो GI फूड है, जिसका मतलब है कि यह धीरे-धीरे ग्लूकोज रिलीज करता है और ब्लड शुगर को स्थिर बनाए रखता है। कच्चे केले में ग्लूकोज की मात्रा कम होती है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा नहीं रहता। कच्चा केला प्रतिरोधी स्टार्च से भरपूर होता है, जो डायबिटीज के मरीजों में घुलनशील फाइबर की तरह काम करता है।
इम्यूनिटी बूस्ट
कच्चे केले में विटामिन सी, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। विटामिन सी मुक्त कणों से लड़ता है और संक्रमण को रोकता है, जबकि विटामिन बी6 लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देता है। ये पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाते हैं और समग्र स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।
कोलेस्ट्रॉल का काल है सत्तू, रोजाना गर्मी में एक गिलास ये ड्रिंक पी लें, बॉडी ठंडी रहेगी और मिलेंगे 5 फायदे। पूरी खबर जानने के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।