हेल्दी और फिट शरीर के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है। काजू और बादाम की तरह चिलगोजा भी एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। चिलगोजा को पाइन नट्स भी कहा जाता है, एक पौष्टिक ड्राई फ्रूट है जो शरीर को एनर्जी देता है, कमजोरी दूर करता है और कई बीमारियों को रोकने में मदद करता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट हकीम सुलेमान खान ने चिलगोजा के फायदे बताए हैं।

चिलगोजा के फायदे

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट हकीम सुलेमान खान के मुताबिक, चिलगोजा भी एक ड्राई फ्रूट है। इसे पाइन नट के नाम से भी जाना जाता है। इस फल के बीजों का उपयोग सूखे मेवे के रूप में किया जाता है। चिलगोजा के बीजों में कैटेचिन, ल्यूटिन, लाइकोपीन, कैरोटीनॉयड, टोकोफेरोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाते हैं। चिलगोजा के तेल का उपयोग कई आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। इसे खाने से शरीर को ताकत मिलती है और कमजोरी दूर होती है।

हड्डियां मजबूत

चिलगोजा कैल्शियम और मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों के लिए आवश्यक हैं। इसके अलावा चिलगोजा में ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने के साथ-साथ गठिया जैसे रोग से भी राहत पहुंचाने का काम करता है। ये हड्डियों की मजबूती और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

इसमें कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के गुण मौजूद हैं। चिलगोजा में मौजूद पॉली अनसैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल की बीमारी नहीं होने देता। चिलगोजा में प्लांट स्टेरोल्स और मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, चिलगोजा का सेवन करने पर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल के रोगों से बचाव होता है।

वजन कम होगा

पाइन नट्स वजन कम करने में मददगार होते हैं। इसमें पिनोलेनिक एसिड होता है। यह भूख को कंट्रोल करता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

एनर्जी बढ़ाए

चिलगोजा एनर्जी का एक बढ़िया स्रोत है, जिसमें प्रोटीन, फैट और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह ऊर्जा स्तर को बढ़ाने और थकान को दूर रखने में मदद करता है। इसके साथ ही मांसपेशियों के कार्य को भी बेहतर बनाए रखता है।

दिमाग की हेल्थ अच्छी होगी

चिलगोजा दिमाग की हेल्थ के लिए अच्छा होता है। चिलगोजा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो दिमाग के कार्यों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। नियमित तौर पर इसका सेवन करने से दिमाग के साथ पूरी बॉडी को फायदा मिलता है।

आंतों में कमजोरी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, इन 4 फर्मेंटिड फूड से करें परेशानी का इलाज, अरबों की संख्या में बढ़ेंगे गुड बैक्टीरिया और सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।