ड्राई फ्रूट्स का सेवन हमेशा से ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। सर्दियों के मौसम में खासतौर पर ड्राई फ्रूट्स का सेवन अधिक किया जाता है, जिससे सेहत अच्छी बनी रहती है और बीमारियों से बचाव होता है, लेकिन अक्सर काजू और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन ज्यादा किया जाता है। काजू और बादाम से सेहत को बहुत फायदे मिलते हैं, लेकिन क्या आप एक ऐसे ड्राई फ्रूट के बारे में जानते हैं जो काजू और बादाम से भी ज्यादा पावरफुल हो सकता है। इस ड्राई फ्रूट का नाम मैकाडामिया नट्स है। मैकाडामिया नट्स में काजू और बादाम से भी अधिक पोषण होते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स और कई आवश्यक विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं।

मैकाडामिया नट्स के फायदे

  • हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा
  • हड्डियां मजबूत होंगी
  • पाचन के लिए फायदेमंद
  • खून की कमी दूर होगी

खून की कमी दूर होगी

मैकाडामिया नट्स शरीर में खून की कमी को दूर करने में बहुत असरदार हो सकते हैं। मैकाडामिया नट्स में आयरन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो खून बढ़ाने में कारगर साबित होते हैं। मैकाडामिया नट्स में मौजूद आयरन, एनीमिया को दूर करने और उसे स्थिर रखने में मदद करता है।

हृदय स्वास्थ्य

मैकाडामिया नट्स जैसे नट्स खाने से हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है, क्योंकि इससे हृदय रोग के कुछ जोखिम कारक कम हो जाते हैं, जैसे हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का लेवल और शरीर में अतिरिक्त फैट। इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स हार्ट के लिए फायदेमंद होते हैं और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

एनर्जी का अच्छा स्रोत

मैकाडामिया नट्स में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करती है। इनमें विटामिन ई और सी, मैग्नीशियम और कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जिससे हेल्थ के साथ-साथ शरीर को एनर्जी भी मिलेगी।

हड्डियां मजबूत होंगी

मैकाडामिया नट्स का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होंगी। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्व होते हैं जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।

पाचन

मैकाडामिया नट्स पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं, इनमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाते हैं और आंतों को स्वस्थ रखते हैं। हालांकि, मैकाडामिया नट्स का सेवन नियमित मात्रा में ही करना चाहिए, इसके अधिक सेवन से कब्ज की समस्या हो सकती है।

वहीं, डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी का सेवन खतरनाक हो सकता है। अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि मिठास के लिए सफेद शुगर, ब्राउन शुगर और शहद किसका सेवन करना चाहिए?