गुड़ एक प्राकृतिक स्वीटनर है। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गुड़ में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। यह कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, फास्फोरस जैसे खनिजों और बी कॉम्प्लेक्स, सी, बी2, ई जैसे विटामिनों से भरपूर होता है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन हेल्थ और शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
गुड़ का पानी के फायदे
सर्दियों में गुड़ को अपने खाने में शामिल करने से शरीर को गर्मी मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार, रोज सुबह खाली पेट गुड़ का पानी पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। गर्म पानी में गुड़ डालकर पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। सर्दियों में सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी समस्याएं अधिक होती हैं। गुड़ में मौजूद पोषक तत्व सर्दी, खांसी और फ्लू के लक्षणों को कम करते हैं। गुड़ में फेनोलिक मिश्रण होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ते हैं। यह शरीर को आराम देता है और हमें स्वस्थ रहने में मदद करता है।
इम्यूनिटी स्ट्रांग होगी
सुबह-सुबह खाली पेट गुड़ का पानी पीने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। गुड़ मैग्नीशियम, विटामिन बी1, बी6, सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट और खनिजों से भरपूर होता है। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। इससे हमारा शरीर संक्रमणों से बचा रहता है।
पाचन तंत्र होगा अच्छा
गुड़ का पानी शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। गुड़ में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। यह पाचन तंत्र को साफ करता है। यह श्वसन तंत्र, फेफड़े, भोजन नलिकाएं, पेट और आंतों को भी साफ करता है। यह प्राकृतिक पाचन एंजाइमों में सुधार करता है और पाचन को तेज करता है। इसके साथ ही गुड़ का पानी पीने से किडनी की समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है
गुड़ का पानी शरीर में जमा वसा को गला देता है। इसमें मौजूद पोटेशियम शरीर में इलेक्ट्रोलाइट और खनिज स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं होती है। यह हार्ट की हेल्थ के लिए भी अच्छा है।
इसके अलावा आंवला का पानी कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और मोटापे को भी कंट्रोल करता है। इसके नियमित सेवन से दिल मजबूत होता है और इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। आंवला को रोजाना खाली पेट खाने से स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अचूक फायदे मिलते हैं।