आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल में खराब खानपान, तनाव और नींद की कमी के चलते वजन बढ़ने, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं बहुत ही आम हो गई हैं। इन समस्याओं से निजात या फिर राहत पाने के लिए लोगों का जीवन दवाओं के सहारे चल रहा है, लेकिन प्रकृति में कुछ ऐसे उपाय छिपे हैं, जिनका सही समय पर और सही तरीके से उपयोग किया जाए तो कई बीमारियों पर कंट्रोल पाया जा सकता है। अगर, आप भी ब्लड शुगर की समस्या से परेशान हैं तो ये एक लाल रंग का फूल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने इस लाल फूल के फायदे बताए हैं। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सा लाल फूल है और इसके क्या फायदे हैं।
आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने बताया कि प्रकृति ने हमें बहुत दिया है। ऐसे ही प्रकृति में कुछ ऐसे उपाय छिपे हैं, जिनका सही समय पर और सही तरीके से उपयोग किया जाए तो कई बीमारियों पर कंट्रोल पाया जा सकता है। गुड़हल का फूल भी प्रकृति के द्वारा दिया गए एक वरदान ही है। गुड़हल का फूल कई बीमारियों का इलाज करता है। ये हार्ट के लिए अच्छा है। इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा गुड़हल एनीमिया, बवासीर, अनिद्रा, मूत्र पथ के संक्रमण (यूटीआई), एपिस्टेक्सिस और रक्तस्राव विकारों जैसे कि मेनोरेजिया में मदद करते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल
डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपने आहार में गुड़हल के फूलों को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके फूलों को रात भर पानी में भिगो दें और अगले दिन पानी को छानकर सुबह पी लें। इसमें विटामिन सी, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में शुगर के लेवल को कंट्रोल रखते हैं। इसके अलावा हाइबिस्कस टी शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाती है और खून में ग्लूकोज के लेवल को कम करती है।
ब्लड प्रेशर के लिए असरदार
आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन गई है। गुड़हल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट घटक रक्त वाहिकाओं को आराम देते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके नियमित सेवन से बीपी जैसी समस्याओं से बचाव हो सकता है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
वजन कम करने में फायदेमंद
गुड़हल में फाइबर अधिक होता है, यह पाचन में सुधार करता है और भूख को कंट्रोल करता है। इसके अर्क या चाय का नियमित सेवन शरीर के चयापचय यानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट को कम करने में मदद करता है। गुड़हल का अर्क शरीर में वसा को जमने से रोकता, जिससे वजन कम होता है।
बवासीर में राहत
गुड़हल में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। ये रक्तस्राव और खुजली को भी कंट्रोल करता है। इसके अलावा गुड़हल मल को नरम करता है, जिससे दर्द और जलन कम होती है।
वहीं, पेट की चर्बी कम करने का आचार्य बालकृष्ण ने बताया नुस्खा, बड़ा हुआ पेट हो जाएगा कम, टाइट कपड़े हो जाएंगे लूज। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।