Benefits Of Garlic: लहसुन खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। यह एक प्राकृतिक सुपरफूड है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। पके हुए लहसुन के अपने फायदे हैं, लेकिन इसे कच्चा खाने से और भी ज्यादा पोषक तत्व मिलते हैं। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर दिल की सेहत के लिए बहुत ही अच्छा है। लहसुन का सेवन दवा के रूप में किया जाता है। लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है, जो कई क्रॉनिक बीमारियों जैसे हाई बीपी और डायबिटीज को कंट्रोल करने में बहुत असरदार है। चलिए आपको बताते हैं सिर्फ लहसुन की दो कलियां खाने से स्वास्थ्य को क्या फायदे (Lahsun Ke Fayde) मिलते हैं?

कच्चे लहसुन में मजबूत जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। 2015 में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, कच्चा लहसुन हमारी प्रतिरक्षा यानी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसमें एलिसिन नामक मिश्रण होता है जो हानिकारक बैक्टीरिया को दूर रखता है। नियमित सेवन से सर्दी-जुकाम, फ्लू और संक्रमण को कम करने में मदद मिल सकती है।

यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, कच्चा लहसुन खाने से सर्दी और फ्लू को 63 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। लहसुन मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक, विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी से भरपूर होता है। लहसुन में मौजूद एलिसिन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में भी मदद करता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल होगा

लहसुन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए बहुत ही असरदार है। अध्ययनों  के मुताबिक, लहसुन रक्त वाहिकाओं को आराम देने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करता है, जिससे हार्ट रोग का खतरा कम होता है। 2020 के एक अध्ययन के मुताबिक, लहसुन हृदय संबंधी समस्याओं को रोकने में मददगार हो सकता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को भी कम करता है जबकि अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को स्थिर रखता है, जिससे हार्ट की हेल्थ के लिए अच्छा होता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यूरिक एसिड और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए खाली पेट लहसुन की दो कलियां खानी चाहिए। रात को सोने से पहले लहसुन की दो कलियां पानी में भिगोकर सुबह खाना अच्छा रहता है। इससे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में बहुत मदद मिलेगी।

लिवर के लिए अच्छा

शरीर लगातार भोजन, प्रदूषण और अन्य स्रोतों से विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन के संपर्क में रहता है। कच्चा लहसुन हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालकर लिवर को साफ करने में मदद करता है। इसमें सल्फर मिश्रण भी होते हैं, जो भारी धातु विषाक्तता से बचाते हैं, जिससे लिवर और किडनी जैसे अंगों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।

फेफड़ों और वजन कम करने में फायदेमंद

लहसुन के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण श्वसन और फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये वजन घटाने के लिए लहसुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को डिटॉक्सीफाई करने और इसे तेज करने में मदद करता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ वजन कम करने के लिए सुबह कच्चा लहसुन और शहद खाने की सलाह देते हैं।

लहसुन कब, कितना और कैसे खाएं ?

आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, लहसुन का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। उन्होंने बताया कि लहसुन हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और शुगर में बहुत फायदेमंद होता है। रात में लहसुन को दो-तीन टुकड़ों में काटकर रात में पानी में भिगो दें। इसके बाद सुबह उठने के बाद उस लहसुन का पानी भी पी सकते हैं और उस लहसुन को भी खा सकते हैं। इससे लहसुन की स्मेल भी कम हो जाएगी। रोजाना 3-5 कली लहसुन की खा सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने पर स्वास्थ्य को बहुत ही फायदा मिलता है।

आंतों की कमजोरी दूर करने का रामबाण इलाज है ये 1 सब्जी, पाचन पर करती है औषधि का काम, आचार्य बालकृष्ण से जानिए फायदे। पूरी खबर की जानकारी लेने के लिए लिंक पर क्लिक।