हर मौसम में कई तरह की फल-सब्जियां आती हैं, जिनके सेवन से न सिर्फ सेहत को फायदा मिलता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव होता है। आयुर्वेद में भी कई सब्जियों, फलों और मसालों को सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना गया है। लहसुन भी एक ऐसी चीज है, जो डेली रूटीन में खाने से सेहत को कई फायदे पहुंचा सकता है। लहसुन का सेवन कई बीमारियों से बचाव करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। वैद्य डॉ. सुशांत नागरकर ने बरसात के मौसम में लहसुन खाने के फायदे और इसके स्वास्थ्य लाभ बताए हैं।

डॉ. सुशांत नागरकर के मुताबिक, लहसुन न सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने का काम करता है, बल्कि लहसुन में कई प्रकार के पोषक तत्व होते है। लहसुन में एलिसिन कंपाउंड होता है, जो एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों के लिए जिम्मेदार है। इसके अलावा लहसुन में विटामिन सी, विटामिन बी-6, मैंगनीज, सेलेनियम, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है।

सर्दी-खांसी से राहत

बारिश के दिनों में खांसी-जुकाम होना बहुत ही आम समस्या है। लहसुन की तासीर गर्म होती है, इसलिए लहसुन का सेवन करने से सर्दी-खांसी से राहत मिलती है। लहसुन के जीवाणुरोधी गुण मानसून के दौरान होने वाली इन छोटी-मोटी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं।

सांस संबंधी समस्याएं

लहसुन एक जीवाणुरोधी एजेंट है। इसके साथ ही लहसुन में सूजन-रोधी गुण भी होते हैं। लहसुन का सेवन करने से सांस लेने में तकलीफ, घरघराहट और फेफड़ों जैसी श्वसन संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।

पाचन में सुधार

गर्मियों के मुकाबले मानसून में ज्यादा भूख लगती है और हम ज्यादा खाना खाते हैं। इसके अलावा पीना का सेवन कम हो जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। ऐसे में खाना पचने में भी दिक्कत होने लगती है और फिर पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए रोजाना लहसुन की एक कली खाना फायदेमंद हो सकता है। लहसुन में फाइबर होता है, जो पाचन के लिए अच्छा होता है।

हार्ट हेल्थ

लहसुन कोलेस्ट्रॉल के लेवल और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एलिसिन ब्लड प्रेशर को कम करता है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने पर हार्ट से संबंधी बीमारियों से बचाव हो सकता है।

शुगर कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर के साथ-साथ शुगर के मरीजों को भी लहसुन खाने की सलाह दी जाती है। लहसुन का सेवन करने शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है। लहसुन में एलिसिन कंपाउंड मौजूद होता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान साबित होता है। इसमें सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

डायबिटीज का दुश्मन हैं ये 4 वर्कआउट्स, 400 mg/dL शुगर भी हो जाएगा मिनटों में नॉर्मल, रक्त शर्करा हो जाएगा मैनेज। पूरी खबर की जानकारी लेना चाहते हैं तो आप लिंक पर क्लिक करें।