Fox Nuts Benefits: आजकल व्यस्त और खराब लाइफस्टाइल के चलते मोटापा बहुत आम बात हो गई है। एक बार शरीर का वजन बढ़ने लगाता है तो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने का खतरा भी बढ़ जाता है। मोटापा युवाओं के लिए एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। इसका मुख्य कारण फिजिकल एक्टिविटी में होना और जंक फूड का अधिक सेवन करना है। मोटापा न केवल शारीरिक बनावट को प्रभावित करता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों को भी जन्म देता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए मखाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। मखाना एक ऐसा सुपरफूड है जिसका सेवन करने से कई बीमारियों का एक साथ इलाज होता है। मखाना प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो वजन घटाने और हेल्दी डाइजेशन में मदद करता है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, मखाने में कैल्शियम की मात्रा के अलावा मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। डायटीशियन अदिति शर्मा ने मुताबिक, मखाने एक लो कैलोरी फूड है। इसका सेवन करने से वेट लॉस में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इसके अलावा मखाना ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ ही ब्लोटिंग, पेट दर्द व कब्ज की समस्या को भी दूर कर सकता है।
मखाना खाने के फायदे
- वजन कम करने में मददगार
- मेटाबॉलिज्म बूस्ट
- शुगर कंट्रोल
- हार्ट के लिए फायदेमंद
वजन कम करने में मददगार
मखाना लो-कैलोरी और हाई-फाइबर फूड है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग नहीं होती। इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत करता है और फैट बर्निंग को तेज करता है। मखाना फैट फ्री होता है। इसमें सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट नहीं होता, जो शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी जमने का मुख्य कारण होते हैं।
मेटाबॉलिज्म बूस्ट
इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, नई दिल्ली की पोषण विशेषज्ञ कनिका नारंग कहती हैं मखाना खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। नियमित रूप से मखाने का सेवन करने से स्वास्थ्य के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। मखाने में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं, जो पाचन में सुधार करते हैं और मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। यह एनर्जी बूस्ट करता है, जिससे दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलती है।
डायबिटीज में फायदेमंद
शुगर के मरीजों के लिए मखाना एक अच्छा ऑप्शन है। मखाना लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं, जिससे शुगर कंट्रोल में रहता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम और फाइबर अधिक होता है। जिससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
हृदय के लिए लाभकारी
मखाना हार्ट के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। मखाना कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।
वहीं, 20 से 30 साल की उम्र में बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल? इन 5 तरीकों से करें कंट्रोल, टल जाएगा दिल के रोगों का खतरा। इन तरीकों को जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।