सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar), जिसे एप्पल साइडर विनेगर भी कहा जाता है, स्वास्थ्य के लिए कई लाभ प्रदान करता है। यह एक प्राकृतिक ड्रिंक है, जो सेब के किण्वन (Fermentation) से तैयार होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल और पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सेब का सिरका स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का बहुत ही प्रभावी तरीका है, लेकिन इसे सही मात्रा में और सही तरीके से उपयोग करना आवश्यक है। चलिए आपको बताते हैं सेब का सिरका स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है और इसे कितनी मात्रा में लेना चाहिए।
सेब का सिरका के फायदे
यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी में डाइटीशियन और नूट्रिशनिस्ट डॉ. भावना गर्ग के मुताबिक, सर्दियों के मौसम में वजन बढ़ना एक आम समस्या है, लेकिन सेब के सिरके का सही तरह से उपयोग करने पर वेट को कंट्रोल किया जा सकता है। सर्दियों के मौसम में एप्पल साइडर विनेगर को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।
वजन घटाने में सहायक
सेब का सिरका भूख को नियंत्रित करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन शरीर की चर्बी कम करने में सहायक होता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल
सेब का सिरका शुगर को कंट्रोल करने में बहुत ही असरदार माना जाता है। हाई कार्बोहाइड्रेट वाले भोजन के साथ इसका सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मददगार होता है। यह इंसुलिन संवेदनशीलता (insulin sensitivity) को बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
पाचन में सुधार
इसमें मौजूद एसिटिक एसिड पाचन तंत्र को मजबूत करता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत देता है। यह न केवल मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, बल्कि पाचन तंत्र को अच्छा बनाता है। इसके प्रोबायोटिक गुण आंतों की सेहत सुधारते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में सहायक होते हैं। यह शरीर को संक्रमण से बचाने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
हार्ट स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
सेब का सिरका पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। यह दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और मोटापे को कंट्रोल करने के लिए आंवला का सेवन किया जा सकता है।