भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्थ का ख्याल रखना बहुत ही चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऐसे में वजन बढ़ना भी बहुत ही आम हो गया है, जो धीरे-धीरे कई बीमारियों का कारण बन जाता है। वजन को कंट्रोल नहीं किया गया तो शुगर और बीपी से लेकर कई गंभीर बीमारियां शरीर को अपने वश में करने लगती हैं। वजन को कंट्रोल करना सिर्फ अच्छा दिखाई देने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी आवश्यक है। हालांकि, वजन कम करने के कई उपाय और एक्सरसाइज हैं जिनकी मदद से वजन कम किया जा सकता है। इस सब के अलावा एक जादुई चीज और है जो वजन कम करने से लेकर कई बीमारियों का इलाज करती है और इसका नाम एलोवेरा है। हेल्थ केयर एक्सपर्ट डॉ. विजय लक्ष्मी ने बताया कि एलोवेरा का जूस स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है।

एलोवेरा एक ऐसा प्राकृतिक औषधीय पौधा है, जो अकसर सभी के घरों में मिल जाएगा। एलोवेरा में एंटी-ओबेसिटी गुण और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। एलोवेरा का जूस पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शरीर से एक्स्ट्रा फैट कम होता है। आयुर्वेद में एलोवेरा को सेहत का खजाना माना जाता है। यह वेट लॉस, पाचन सुधारने और शरीर को डिटॉक्स करने में बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप इसे खाली पेट पीते हैं तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।

डॉ. विजय लक्ष्मी के मुताबिक, एलोवेरा पौधे की करीब 250 प्रजातियां होती है, जिसमें से 4 प्रजातियों का स्किनकेयर और पीने के लिए किया जाता है। एलोवेरा में विटामिन A, C और E के साथ-साथ कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं। इसके अलावा एलोवेरा में पॉलीफेनोल नामक एक पदार्थ होता है, जो संक्रमण से बचाने का काम करते हैं।

वजन कम करने में असरदार

वजन कम करने के लिए एलोवेरा बहुत ही फायदेमंद होता है। एलोवेरा मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है, जिससे फैट जल्दी बर्न होता है। इसमें मौजूद एंजाइम्स और फाइबर पेट लंबे समय तक भरा रखते हैं और ओवरईटिंग से बचाते हैं। ये डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारता है, जिससे फैट का सही तरीके से ब्रेकडाउन होता है।

शरीर को डिटॉक्स करेगा

एलोवेरा जूस लिवर और किडनी को साफ करता है, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। एलोवेरा जूस का सेवन करने से खून शुद्ध होता है और स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है।

पाचन तंत्र के लिए असरदार

एलोवेरा जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र अच्छा होता है। एलोवेरा में नेचुरल एंजाइम्स होते हैं, जो कब्ज, गैस और एसिडिटी से राहत दिलाते हैं। ये गट हेल्थ को सुधारता है और हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाता है।

वहीं, एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झाजर ने बताया अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आप एनिमल फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।