आज के समय में वर्क प्रेशर, निजी जिंदगी में तनाव और अनहेल्दी खानपान के कारण सबसे ज्यादा लोग हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप का शिकार हो रहे हैं। हाई ब्लड प्रेशर को मेडिकल टर्म में हाइपरटेंशन कहा जाता है। उच्च रक्तचाप के लक्षण जल्दी से दिखाई नहीं देते, जिसके कारण इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। लेकिन हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट अटैक, किडनी फेलियर और ब्रेन स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थिति का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।
हाई बीपी रेंज: एक स्वस्थ व्यक्ति का सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mmgh होता है। लेकिन यह स्तर 140/90 के पार चला जाए तो इसे हाई बीपी कहा जाता है। अगर रक्तचाप का स्तर 160/100 mmhg के पार चला जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। हालांकि नियमित तौर पर व्यायाम और योग के जरिए हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है।
बाबा रामदेव के मुताबिक इन योगासन के जरिए हाई बीपी की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।
वृक्षासन: इस आसन का नियमित तौर पर अभ्यास करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती है और सीना चौड़ा होता है। बच्चों की लंबाई बढ़ाने में भी यह आसन फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शरीर को लचीला बनाकर रीढ़ की हड्डी को स्ट्रांग बनाता है।
तिर्यक ताड़ासन: जो लोग मोटापे से ग्रस्ति हैं, उनके लिए ये योगासन किसी रामबाण से कम नहीं है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के साथ ही शरीर में ऊर्जा को बनाए रखता है। जो लोग चीजों को भूल जाते हैं, इस योगासन का नियमित अभ्यास करने से उनकी यह समस्या भी दूर हो सकती है।
ताड़ासन: हाई यूरिक एसिड से जूझ रहे लोगों के लिए यह आसन बेहद ही फायदेमंद होता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम होता है। नियमित तौर पर ताड़ासन के अभ्यास से शरीर लचीला और बांहें मजबूत होती हैं।
उष्ट्रासन: उष्ट्रासन भी हाई बीपी की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह शरीर के पोश्चर को सुधारता है। साथ ही मोटापा कम करन में भी मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से पीठ के दर्द से छुटकारा मिल सकता है।