कब्ज एक ऐसी परेशानी है जो कभी भी किसी को भी परेशान कर देती है। कब्ज की बीमारी के लिए डाइट में फाइबर का कम सेवन करना,पानी कम पीना और निष्क्रिय जीवन शैली जिम्मेदार है। देश और दुनिया में ज्यादातर लोग कब्ज से परेशान रहते हैं। अकेले भारत में 25 फीसदी अबादी क्रॉनिक कब्ज की शिकार है। कब्ज को दूर करना है तो उसका दवाई से नहीं बल्कि नेचुरल तरीके से उपचार कीजिए। कब्ज को दूर करने के लिए आप डाइट में कुछ खास फूड्स को शामिल करें जो आपकी पुरानी कब्ज को तोड़कर आपकी आंतों को हेल्दी रखे।
डॉक्टर भूषण रिसर्च लेब में डॉक्टर भूषण ने बताया कि पेट की सफाई के लिए पेठा का सेवन दवाई की तरह असरदार है। आयुर्वेद के मुताबिक इस सब्जी का सेवन अगर उसका जूस बनाकर किया जाए तो पेट में जमा पुरानी गंदगी भी साफ हो जाएगी और आपकी आंतों की हेल्थ में भी सुधार होगा।
एक्सपर्ट के मुताबिक पेठा का सेवन उसका जूस बनाकर करें तो ना सिर्फ तन की सेहत दुरुस्त रहेगी बल्कि आपका मन भी ठीक रहेगा। सफेद पेठा एक ऐसी सब्जी है जिसका सबसे ज्यादा सेवन पेठा नाम की मिठाई बनाने में किया जाता है। सफेद पेठा में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन्स और मिनरल्स के साथ ही आयरन, नियासिन, थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन-सी, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे न्यूट्रिएंट्स भरपूर मौजूद होते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक सफेद पेठे का सेवन उसका जूस बनाकर किया जाए तो सेहत को बेहद फायदा होता है।
सफेद पेठा पेट और आंतों के लिए किस तरह बेहतर है?
सफेद पेठा का सेवन आंतों की सेहत को दुरुस्त करता है। इस पेठा में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसका जूस पेट की सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। सफेद पेठा का सेवन गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इसका सेवन करने से कब्ज,गैस और अपच जैसी समस्याओं से निजात मिलती है। पेठा का जूस बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालता है और कोलन को हेल्दी और साफ करता है। पाचन को दुरुस्त करने का सबसे नेचुरल और आसान तरीका है पेठा का जूस।
गैस,एसिडिटी और बदहजमी करता है दूर
सफेद पेठा का जूस पीने से उन लोगों को राहत मिलती है जिन्हें गैस,एसिडिटी और बदहजमी की परेशानी रहती है। पेठे की तासीर ठंडी होती है जिसकी वजह से ये पेट की गर्मी को कम करता है और पाचन को दुरुस्त करता है। सफेद पेठे में एंटी-ऑक्सीडेंट, गेस्ट्रो-प्रोटेक्टिव जैसे गुण पाए जाते हैं जो गैस और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार हैं।
पेट साफ नहीं होता तो इस सब्जी का करें सेवन
अगर आपका पेट साफ नहीं रहता और हमेशा कब्ज से परेशान रहते हैं तो इस सब्जी के जूस का सेवन करें। पेठा का सेवन उसकी सब्जी और जूस के रूप में करने से सेहत को फायदा मिलता है।
स्किन की परेशानियां होंगी दूर
पेठा की सब्जी का जूस पीने से खून साफ होगा और स्किन में निखार आएगा। इस सब्जी का जूस पीने से एक हफ्ते में ही स्किन हेल्दी दिखेगी।
वजन रहता है कंट्रोल
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो रोज़ाना पेठा के जूस का सेवन करें। पेठा का जूस वजन को कंट्रोल करता है और पेट की सूजन को भी दूर करता है।