भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सचिन तेंदुलकर का नाम हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भी अपनी मेहनत और लगन से लोगों की नजरों में एक अलग जगह बनानी शुरू कर दी है। अर्जुन ने 2018 में भारतीय अंडर-19 टीम में पदार्पण किया और फिर मुंबई के लिए टी20 क्रिकेट खेलना शुरू किया। इसके बाद वह गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में अपने पहले मैच में शतक लगाकर चर्चा में बन गए।

वहीं, अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का मौका मिला और वहां भी उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई और साबित कर दिया कि वह क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। अब अर्जुन तेंदुलकर अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध व्यवसायी रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई की। जिसको लेकर फिर एक बार अर्जुन तेंदुलकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि, अर्जुन तेंदुलकर अपनी हाइट, फिटनेस और डाइट को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इस बीच हर को कोई अर्जुन तेंदुलकर की फिटनेस का राज जानना चाहता है।

दरअसल, सचिन तेंदुलकर साढ़े पांच फीट लंबे हैं, लेकिन अर्जुन छह फीट तीन इंच लंबे हैं। इसके साथ ही अर्जुन तेंदुलकर अपनी फिटनेस को अच्छी बनाए रखने के लिए बहुत ही मेहनत भी करते हैं। चलिए आपको बताते हैं वह क्या खाते हैं, फिट रहने के लिए क्या करते हैं, कौन से एक्सरसाइज करते हैं और खुद को कैसे फिट रखते हैं।

अर्जुन तेंदुलकर की डाइट

अर्जुन का आहार बहुत ही सादा लेकिन पौष्टिक है। उनके भोजन में हमेशा भरपूर प्रोटीन शामिल होता है। दालें, सब्जियां, चावल, पोली, दही, चिकन, मछली और फल उनके डेली आहार का हिस्सा हैं। प्रोटीन के लिए वह सूखे मेवे, दूध और फलों का जूस पीते हैं। वह जंक फूड से पूरी तरह परहेज करते हैं और घर का बना खाना ही खाते हैं। पर्याप्त पानी पीना और समय पर भोजन करना उनकी फिटनेस का मुख्य राज है।

अर्जुन की फिटनेस का राज

अर्जुन बचपन से ही फिट रहते हैं, जिसके लिए वह तीन चीजों से कभी समझौता नहीं करते। जिसमें रोजाना व्यायाम, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद। यहां तक कि यात्रा के दौरान भी वह एक्सरसाइज और पौष्टिक भोजन करना नहीं छोड़ते। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन तेंदुलकर अपने वर्कआउट से पहले और बाद में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर खाना खाता हैं, उनकी डाइट और फिटनेस रूटीन में वेटलिफ्टिंग, एक्सरसाइज आदि शामिल है, जिससे उनकी लंबाई में योगदान भी मिला है।

वहीं, सारा तेंदुलकर का हेल्दी, हाइड्रेटिंग और प्रोटीन से भरपूर पिना कोलाडा स्मूदी का वीडियो शेयर किया है। यह ड्रिंक रिकवरी को बढ़ावा देता है, पाचन में सहायता करता है और आपको हाइड्रेटेड रखता है।