आयुर्वेद में कई ऐसे पेड़-पौधों का जिक्र किया गया है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। साथ ही इन पौधों से कई लाइलाज बीमारियों से छुटकारा भी पाया जा सकता है। ऐसा ही एक चमत्कारी पौधा है अपामार्ग। इसे चिरचिटा, चिरचिरा, लटजीरा, आंधीझाड़ा और चिचड़ा के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक, जंगलों, झाड़ियों यहां तक की बारिश के मौसम में आपके घरों के आसपास भी उग जाने वाला ये साधारण सा पौधा, कई गंभीर बीमारियों पर जादु की तरह असर करता है। ऐसे में आइए जानते हैं सेहत पर अपामार्ग के फायदों के बारे में साथ ही इसे इस्तेमाल करने का तरीका-
सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है अपामार्ग
इससे पहले बता दें कि अपामार्ग सफेद और लाल दो प्रकार का होता है। सफेद अपामार्ग के डंठल और पत्ते हरे और सफेद रंग के होते हैं, साथ ही इसपर चावल जैसे दिखने वाले लंबे बीज लगते हैं। वहीं, लाल अपामार्ग के डंठल लाल रंग के होते हैं और इसके पत्तों पर भी लाल रंग के छींटे होते हैं।
खांसी-जुकाम में फायदेमंद
अगर हल्की सर्दी आते ही आप खांसी-जुकाम जैसी परेशानियों से घिर जाते हैं, साथ ही आपको कफ से जुड़ी परेशानी भी होती है तो अपामार्ग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इल पौधे में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण न्यूमोनिया जैसी गंभीर समस्याओं से भी राहत दिलाने में असरदार है। इसके लिए 6 मिली अपामार्ग की जड़ को सूखाकर इसका चूर्ण बना लें। इसके बाद इसमें 7 काली मिर्च का पाउडर बनाकर मिल लें। सुबह-शाम ताजे पानी के साथ आधा चम्मच तैयार पाउडर का सेवन इन समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।
कंट्रोल करता है भूख
अगर आपको अधिक भूख लगती है, साथ ही बार-बार खाने की आदत आपको मोटापे का शिकार बना रही है, तो ऐसे में भी अपामार्ग का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक, अपामार्ग में कुछ ऐसे खास गुण पाए जाते हैं, जो लंबे समय तक भूख को कंट्रोल करने, बावजूद इसके शरीर में ताकत बनाए रखने में मददगार हैं। ऐसे में इसके सेवन से आप ओवर ईटिंग करने से बन जाते हैं और आपका वजन कंट्रोल में रहता है। अपामार्ग के बीजों को सूखाकर उनका चूर्ण बना लें। इसे चूर्ण का दिन में दो बार सेवन करें। इससे अत्यधित भूख लगने की समस्या ठीक होती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
कमजोर होती आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने में भी अपामार्ग फायदेमंद है। साथ ही ये आंखों में चुभन, लालिमा, पानी आना और आंखों में दर्द से भी राहत दिलाने में मददगार है। इसके लिए अपामार्ग की जड़ से लगभग 2 ग्राम रस निकालें। इसमें 2 चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद दिन में दो बार दो-दो बूंद अपने आंखों में डालें। इससे आंखों की समस्या जल्दी ही ठीक हो सकती है।
दूर होती है खून की कमी
बॉडी में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर भी अपामार्ग फायदेमंद है। इसके अलावा ये रक्त को साफ करने के लिए भी उपयोगी है। इसके लिए भी आप अपामार्ग के बीजों को सूखाकर उनका चूर्ण बनाकर सेवन कर सकते हैं।
डायबिटीज पर असरदार
रिसर्चगेट पर प्रकाशित एक शोध के नतीजों के अनुसार, अपामार्ग डायबिटीज के मरीजों के लिए दवा समान है। इसके इस्तेमाल से ना केवल ब्लड शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल किया जा सकता है, ब्लकि ये इंसुलिन को बढ़ावा देने में भी सहयोग करता है। शोध के मुताबिक, डायबिटीज रोगियों के लिए अपामार्ग के फूलों के अर्क का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।
मुंह के छालों से मिलता है छुटकारा
इन सब के अलावा ये चमत्कारी पौधा मुंह के छालों की परेशानी को दूर करने में भी फायदेमंद है। मुंह में छाले होने पर चिरचिटा की पत्तियों से काढ़ा बनाएं और इससे गरारा करें। ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिल सकती है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।