Nutritional Values of Ragi: भारत दुनिया में मिलेट्स का सबसे बड़ा उत्पादक है, जो दुनिया भर में मिलेट्स उत्पादन में 40% का योगदान देता है। भारत में पैदा होने वाले मिलेट्स में रागी एक ऐसा अनाज है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। भारत के कई राज्यों में इसका सेवन डेली डाइट में किया जाता है। इसके हेल्थ बेनेफिट्स को जानते हैं हुए लोग गेहूं या चावल जैसे अनाज को छोड़कर रागी के आटे पर स्विच कर रहे हैं।

रागी को बेहतरीन सुपर फूड माना जाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इनके साथ ही इसमें अमीनो एसिड लेसिथिन, मेथियोनीन और थ्रेओनीन भी होता हैं जो सेहत के लिए जरूरी है। 100 ग्राम रागी के आटे में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें

एनर्जी- 307 kcal
कार्बोहाइड्रेट- 53.5 g
घुलनशील फाइबर- 22.6 g
फैट- 1.9 g
प्रोटीन- 7.4 g
मिनरल्स
आयरन- 11.3 mg
कैल्शियम- 344 mg
मैग्नीशियम- 154 mg
फास्फोरस- 183 mg
पोटैशियम- 538 mg
सोडियम- 2 mg
जिंक- 1.7 mg

रागी अनाज के फायदे

रागी के फायदों की बात करें तो इसमें प्रोटीन भरपूर होता है जो वेट लॉस जर्नी को आसान करता है। आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया रागी के आटे से बनी रोटी का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। रागी पोषक तत्वों से भरपूर अनाज है जिसका सेवन करने से बॉडी को वो सभी पोषक तत्व मिलते हैं जो हमारी डेली डाइट में शामिल नहीं होते। फाइबर से भरपूर ये अनाज कब्ज को दूर करता है और पाचन को ठीक करता है। लगातार रागी का सेवन करने से पाचन ठीक रहने के साथ ही वजन घटाने में भी आसानी होती है।

 रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसलिए इसका सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहती है। इस अनाज की रोटी का सेवन करने से ब्लड शुगर एकदम नहीं बढ़ती और नॉर्मल रहती है। कैल्शियम से भरपूर रागी का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। इस अनाज की रोटी खाने से दिल के रोगों से भी बचाव होता है। रागी के अनगिनत फायदे हैं लेकिन कुछ लोगों के लिए इस अनाज की रोटी का सेवन जहर की तरह साबित होता है। आइए जानते हैं कि रागी के अनाज की रोटी किन लोगों को नहीं खाना चाहिए।

रागी के अनाज का सेवन किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?

गैस्ट्रिक प्रॉब्लम है तो नहीं खाएं रागी

रागी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन जिन लोगों को गैस्ट्रिक प्रॉब्लम है वो लोग इस अनाज का सेवन करने से परहेज करें। इस अनाज को खाने से पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है। जिन लोगों को गैस्ट्राइटिस, एसिडिटी या पेट का अल्सर है वो इस अनाज से परहेज करें।

थायराइड है तो नहीं खाएं रागी

रागी एक ऐसा अनाज है जिसमें  आयोडीन की कमी होती है और यह शरीर में थायरॉयड हार्मोन के उत्पादन को प्रभावित कर सकता है। थायराइड की परेशानी वाले लोग इस अनाज का सेवन करने से परहेज करें।

किडनी की परेशानी है तो दूर रहे इस अनाज से

रागी में कैल्शियम और फास्फोरस बहुत ज्यादा होता है जो किडनी के रोगियों की मुश्किल को बढ़ा सकता है। जिन लोगों को किडनी में स्टोन है, किडनी में कोई दूसरी परेशानी है वो इस अनाज का सेवन करने से परहेज करें।

डायबिटीज लो रहती है तो इससे परहेज करें

हाई ब्लड शुगर के मरीजों के लिए ये अनाज बेहतर है लेकिन जिन लोगों का ब्लड शुगर लो रहता है वो इस अनाज का सेवन करने से परहेज करें। इसका सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर और भी ज्यादा कम हो सकता है।

प्रेग्नेंसी में करें परहेज

प्रेग्नेंट महिलाएं इस अनाज का सेवन डॉक्टर की सलाह के मुताबिक करें। इसका सेवन करने से पाचन पर असर पड़ता है। ये पेट में ऐंठन को बढ़ा सकता है इसलिए इससे परहेज करें।

पेट की चर्बी घटाने के लिए किस आटे की रोटी खाएं, पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।