खजूर एक ऐसा सुपर फूड है जो औषधीय गुणों से भरपूर फूड है। पौष्टिक और एनर्जी से भरपूर ये फूड पोषक तत्वों का पावर हाउस है। इसमें बॉडी के लिए जरूरी विटामिन, खनिज और फाइबर भरपूर मौजूद है जो इसे सुपरफूड बनाता है। इसमें नेचुरल शुगर मौजूद होती है जो बॉडी में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को पूरा करती है। 100 ग्राम खजूर में मौजूद प्रमुख पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें
कैलोरी – 277 किलो कैलोरी
कार्बोहाइड्रेट – 75 ग्राम
फाइबर – 6.7 ग्राम
प्रोटीन – 2 ग्राम
वसा – 0.2 ग्राम
नेचुरल शुगर – 66.5 ग्राम मौजूद होती है।
इसमें पोटैशियम – 696 मिलीग्राम मौजूद होता है जो दिल की सेहत को दुरुस्त करने में मदद करता है। इसमें मैग्नीशियम और कैल्शियम भी मौजूद होता है जो हड्डियों को हेल्दी रखता है। इसमें भरपूर आयरन मौजूद होता है जो बॉडी में खून की कमी को पूरा करता है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया अक्सर लोग इस फल का सेवन सर्दी में करते हैं लेकिन आप जानते हैं कि खजूर का सेवन पूरे साल किया जाता है। रोजाना 4-5 खजूर का सेवन ही करना चाहिए, इससे ज्यादा खजूर का सेवन करने पर ये पित्त को बढ़ाता है,यानी इससे पाचन बिगड़ सकता है। अगर ये फल आसानी से पच जाए तो इससे सेहत को बेहद फायदा होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि खजूर का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
खून की कमी होती है पूरी
खाने में स्वादिष्ट खजूर न सिर्फ पौष्टिक फूड है बल्कि ये खून की कमी को भी पूरा करती है। इसमें आयरन भरपूर होता है जो खून की कमी का उपचार करता है। जो एनिमिक लोग है, जिनका हीमोग्लोबिन कम है उनके लिए ये बेहद फायदेमंद है। ये रक्त को बढ़ाने के साथ ही रक्त का शोधन भी करती है।
हड्डियां होती हैं मजबूत
खजूर में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसका सेवन करने से गठिया का इलाज होता है। हड्डियों को मजबूत करने के लिए आप खजूर का सेवन दूध में पकाकर भी कर सकते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं।
कब्ज का होता है इलाज
रोजाना खजूर का सेवन करने से कब्ज का भी इलाज होता है। खजूर का सेवन अगर कच्चा किया जाए तो ये रेचक का काम करता है जो पेट को साफ करता है। जिन लोगों को कब्ज की परेशानी है,पेट साफ नहीं होता वो रोजाना दूध में खजूर पकाकर उसका सेवन करें पाचन दुरुस्त रहता है।
ब्रेन की हेल्थ भी होती है दुरुस्त
रोजाना खजूर का सेवन करने से ब्रेन की हेल्थ भी दुरुस्त रहती है। इसका सेवन करने से ब्रेन पावर बढ़ती है। इसमें विटामिन B6 और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है जो ब्रेन फंक्शन को सुधारने में मदद करता हैं।
एक नहीं बल्कि अनेक बीमारियों का काल है ये 1 फल, रोज खाने से पेशाब से जुड़ी परेशानियां भी होगी दूर, आचार्य बालकृष्ण से जानिए फायदे। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।