सब्जियों के जूस का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कुछ सब्जियां जैसे गाजर (Carrot), चुकंदर (Beetroot) और आंवला (Amla) ऐसी सब्जियां हैं जिनका सेवन उसका जूस बनाकर किया जाए तो सेहत को बेहद फायदा होता है। गाजर और चुकंदर पोषक तत्वों का पावर हाउस हैं जो बॉडी की पोषक तत्वों की डिमांड को पूरा करते हैं। आंवला, गाजर और चुकंदर का जूस एक शक्तिशाली पोषक तत्वों का कॉम्बिनेशन है। यह जूस विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो सेहत को फायदा पहुंचाता है। इस जूस का सेहत पर प्रभाव कैसे पड़ता है ये व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता हैं।
विटामिन सी से भरपूर आंवला इम्यूनिटी को बढ़ाता है और बॉडी को हेल्दी रखता है। एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर गाजर और चुकंदर का जूस बॉडी को संक्रमण से बचाता है और बॉडी को हेल्दी रखता है। हेल्थलाइन के मुताबिक चुकंदर का जूस हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और ब्लड से टॉक्सिन को बाहर निकालता है। आंवला और चुकंदर एनीमिया का उपचार करता है। इस जूस का सेवन सेहत पर अमृत की तरह असर करता है। अगर रोजाना इस जूस का सेवन किया जाए तो सेहत को बेहद फायदा होता है।
आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमंदरा ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस जूस का सेवन करने के फायदे बताए हैं। गाजर, चुकंदर और आंवला का जूस बॉडी को डिटॉक्स करता है। इसका सेवन करने से लिवर की सेहत दुरुस्त रहती है और बॉडी हेल्दी रहती है। आयुर्वेद के मुताबिक चुकंदर वात रोगों के लिए असरदार है जो ब्लड टिशू को टोन करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि चुकंदर,गाजर और आंवला का जूस सेहत पर कैसा करता है असर।
आंतों की सेहत होती है दुरुस्त
चुकंदर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर होते हैं जो गट हेल्थ को दुरुस्त करते हैं। फाइबर और नाइट्रेट से भरपूर चुकंदर पेट के माइक्रोबायोम में विविधता लाता है। रोजाना गाजर चुकंदर और आंवला के जूस को मिक्स करके पिया जाए तो आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और खराब बैक्टीरिया मरते हैं। रोजाना इस जूस का सेवन करने से गट हेल्थ दुरुस्त रहती है।
इम्यूनिटी होती है मजबूत
गाजर, चुकंदर और आंवला के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। गाजर और चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है जो संक्रमण से बचाव करता है। सर्दी में रोजाना इस जूस का सेवन करने से बीमारियों से बचाव होता है और बॉडी हेल्दी रहती है।
हीमोग्लोबिन का बढ़ता है स्तर
रोजाना गाजर,चुकंदर और आंवला का जूस पीने से हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है। ये जूस खून को साफ करता है और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। आंवला गाजर और चुकंदर का जूस एनीमिया की बीमारी का उपचार करता है।
एनर्जी होती है बूस्ट
रोजाना एक गिलास गाजर, चुकंदर और आंवला के जूस का सेवन करने से एनर्जी बूस्ट होती है। इस जूस में मौजूद नाइट्रेट्स बॉडी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं जिससे एनर्जी बूस्ट होती है। बॉडी के अंग अंग में ताकत भरना चाहते हैं तो रोजाना इस जूस का सेवन करें।
किन लोगों के लिए ज़हर का काम करता है ये अमृत
- कुछ बीमारियों में इस जूस का सेवन करने से वो सेहत पर जहर की तरह काम करता है। डायबिटीज मरीज इसका सेवन करें तो ब्लड शुगर कंट्रोल बढ़ सकती है। गाजर और चुकंदर में नेचुरल शुगर होती है जो शुगर बढ़ा सकती है। डायबिटीज मरीज सीमित सेवन करें।
- लो ब्लड प्रेशर के मरीज इसका सेवन करने से परहेज करें। ये जूस बीपी को कम करता है जिन लोगों का बीपी लो रहता है अगर वो इस जूस का सेवन करें तो बीपी कम हो सकता है।
- किडनी की समस्या में इस जूस का सेवन करने से परहेज करें। चुकंदर में ऑक्सालेट पाया जाता है जो किडनी स्टोन का खतरा बढ़ा सकता है।
- जिन लोगों को पेट में एसिडिटी की परेशान होती है वो इस जूस का सेवन करने से परहेज करें।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए करी पत्ता का सेवन इन 4 तरीकों से करें, नस-नस से निकल जाएगी गंदी चर्बी, टल जाएगा दिल के रोगों का खतरा। पूरी जानकारी के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।