चनों में सेहत का राज छिपा हुआ है। काले चनों को भीगो कर खाने पर स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। भीगे हुए चने एक सस्ता और प्रभावी सुपरफूड है, जिसे नियमित रूप से खाने से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। चने को भिगोने के बाद इसके पोषक गुण और बढ़ जाते हैं। ये प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। नियमित रूप से भीगे हुए चने खाने से पाचन तंत्र से लेकर वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा शरीर में खून की कमी दूर होती है और हीमोग्लोबिन का स्तर बेहतर होता है।

भीगे हुए चने के फायदे

  • पाचन तंत्र मजबूत
  • वजन घटाने में सहायक
  • ब्लड शुगर
  • इम्यूनिटी बूस्ट
  • खून की कमी दूर होगी

गुरुग्राम के मोरिंगो एशिया अस्पताल में न्यूट्रीशनिस्ट और डाइटिशियन, हेड एंड चीफ परमीत कौर के अनुसार, ये छोटे चने स्वादिष्ट डिशेस बनाने के साथ-साथ हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसे प्रोटीन के तौर पर अपनी डाइट में शामिल किया जाता है। यह अमीनो एसिड का अच्छा स्रोत है और शरीर को ताकतवर बनाने में मदद करता है।

पाचन तंत्र को मजबूत

चने में फाइबर की मात्रा भी अधिक पाई जाती है, जो कब्ज को तोड़ने में सहायता करता है। इसके नियमित सेवन से आंत से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। यह पेट को साफ करने में मदद करता है। इससे कब्ज और गैस की समस्या को दूर किया जा सकता है।

वजन घटाने में सहायक

इसमें अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जिसकी वजह से लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है। जिसके चलते जिससे ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जो वजन घटाने में मदद करता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए भीगे हुए चने बहुत लाभकारी होते हैं। चने में ग्लाइसमिक इंडेक्स का लेवल कम होता है, जो शुगर को कंट्रोल करने में मददगार होता है। डायबिटीज के मरीज भी चने को अपनी डाइट शामिल कर सकते हैं।

मांसपेशियां मजबूत होंगी

चनों को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। प्रोटीन से भरपूर चने मांसपेशियों के विकास और मजबूती के लिए बेहद फायदेमंद हैं। जिम करने वाले लोगों के चने एक प्राकृतिक प्रोटीन है। नियमित रूप से चने का सेवन करने से मांसपेशियों का मजबूती मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्ट

सर्दियों के मौसम में चने का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। चने में मौजूद जिंक, आयरन और विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। यह सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाव करता है।

ऐसे ही कुछ फलों और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करने से स्वास्थ्य को बहुत फायदा मिल सकता है। इसके साथ ही लंबी उम्र तक शरीर भी एक्टिव रहेगा