डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर खराब लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की वजह से पनपने वाली बीमारियां है जिसे कंट्रोल करना जरूरी है। दोनों बीमारियों को जड़ से खतम नहीं किया जा सकता सिर्फ उन्हें कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज और बीपी को कंट्रोल नहीं करें तो इन बीमारियों की वजह से बॉडी में कई बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है।
बीपी और शुगर का स्तर बढ़ने से हार्ट अटैक और किडनी के रोगों का खतरा बढ़ सकता है। इन दोनों बीमारियों को कंट्रोल करने में खान-पान में बदलाव और एक्टिव लाइफस्टाइल बेहद जरूरी है। योग के जरिए इन दोनों बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट राजीव दीक्षित बीपी और शुगर को कंट्रोल करने के लिए कुछ उपाय बताएं है जिन्हें अपनाकर इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है।
राजीव दीक्षित को आयुर्वेद का राजा कहा जाता है। उन्होंने आयुर्वेदिक तरीकों से शारीरिक बीमारियों को सही करने के उपाय बताएं हैं। राजीव दीक्षित का निधन 30 नवंबर 2010 में हो चुका है लेकिन उनके आयुर्वेदिक उपचार किताबों में मौजूद हैं। आइए जानते हैं कि विशेषज्ञ ने बीपी और शुगर को कंट्रोल करने के लिए कौन-कौन से योग बताए हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक योग के जरिए आप हमेशा हेल्दी रह सकते हैं। आइए जानते हैं बीपी और शुगर को कंट्रोल करने में कौन-कौन से योग असरदार साबित होते हैं।
अनुलोम विलोम योगासन कीजिए: एक्सपर्ट के मुताबिक अनुलोम-विलोम योगासन करने से बॉडी हेल्दी रहती है। ये योगासन लंग्स को हेल्दी रखता है और बॉडी में ऑक्सीजन का प्रवाह सुचारू रूप से करता है। ये योगासन बीपी को कंट्रोल करता है और सांस से संबंधी बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है। इसे करने से ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है।
कपालभाति प्रणायाम करें: कपालभाती प्रणायाम करने से हाई ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। रोजाना कपालभाति करने से लिवर और किडनी की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। नियामित रूप से कपालभांति करने से ब्लड प्रेशर और ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है। ये प्रणायाम मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। कपालभाति करने से याददाश्त बढ़ती है और दिमाग भी तेजी से काम करता है। इसे करने से नींद में भी सुधार आता है।
भस्त्रिका प्राणायाम करें: भस्त्रिका प्राणायाम करने से ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल रहता है। सामान्य गति से 5 मिनट तक भस्त्रिका प्राणायाम करने से सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं। ये प्रणायाम वात, पित्त और कफ तीनों दोष से राहत दिलाने में बेहद फायदेमंद है। इसे करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ये प्रणायाम वजन को कंट्रोल करता है तनाव को दूर करता है और ब्लड प्रेशर और शुगर को भी कंट्रोल करता है।