डायबिटीज यानी शुगर एक ऐसी बीमारी है जो एक बार बढ़ जाए तो धीरे-धीरे शरीर को कमजोर करने के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन जाती है। शुगर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाए तो इसे कंट्रोल करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण हो जाता है। डायबिटीज का सबसे बड़ा और मुख्य कारण खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल है। ऐसे डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी होता है। अगर, आप नेचुरल तरीके से ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो कच्चा पपीता आपके के लिए फायदेमंद हो सकता है। कच्चा पपीता खाने से शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और एंजाइम्स होते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

हेरिटेज अस्पताल, वाराणसी की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, पपीता मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा है और डॉक्टरों द्वारा कम मात्रा में इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। अमेरिकी कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार , 1 कप ताजे पपीते का वजन लगभग 145 ग्राम होता है, जिसमें 11 ग्राम चीनी होती है। शुगर से पीड़ित लोगों के लिए चीनी का सेवन सीमित करना महत्वपूर्ण है। वजन को कंट्रोल रखने और ब्लड शुगर को सही लेवल में रखने के लिए चीनी के सेवन को कंट्रोल करना आवश्यक है। पपीते का ग्लाइसेमिक मान 60 है, इसलिए यह ब्लड शुगर के स्तर को बहुत तेजी से बढ़ाने पर प्रतिक्रिया नहीं करता है।

कच्चे पपीते के फायदे

कच्चा पपीता डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि कच्चा पपीता लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है,जिससे यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता। इसमें मौजूद फाइबर और नेचुरल एंजाइम्स इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारते हैं और शुगर लेवल को बैलेंस रखते हैं। इसके साथ ही पपीते में मौजूद पैपेन एंजाइम ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है।

वजन कंट्रोल और सूजन

शोध से पता चलता है कि प्री-डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए वजन कम करना बेहद जरूरी है। वजन कम करने से शुगर मैनेजमेंट प्रबंधन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में शुगर के लिए पपीता बेहद फायदेमंद है। यह वजन कंट्रोल में मदद करता है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और कैलोरी कम होती है। यह आपको भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे अधिक खाने की इच्छा कम हो जाती है।

गट हेल्थ मजबूत होगी

कच्चा पपीपा गट हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। कच्चे पपीते में फाइबर और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखते हैं। ये कब्ज, एसिडिटी और पेट की जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसके साथ ही ये पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करता है, जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है।

इसके अलावा खाने के बाद इन 2 चीजों को तुरंत चबा लीजिए, पाचन तंत्र करने लगेगा तेजी से काम, सुबह उठते ही पेट की हो जाएगी सफाई।