Benefits of Munakka Water for gut:मुनक्का (Black Grape Raisins) किशमिश की तरह दिखने वाला एक ड्राईफ्रूट है जो खाने में मीठा और गोल्डन रंग का होता है। फाइबर, विटामिन और मिनरल्स जैसे गुणों से भरपूर मुनक्का सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मुनक्का में कार्ब्स, कैलोरी, एस्कॉर्बिक एसिड, राइबोफ्लेविन, थियामिन, पाइरिडोक्सिन, फाइबर, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं गट हेल्थ को दुरुस्त करते हैं और वजन को कंट्रोल करते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मुनक्का इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है और बॉडी को बीमारियों से बचाता है।
गर्म तासीर के मुनक्का का सेवन करने से सर्दी में बॉडी गर्म रहती है। मुनक्का का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और हड्डियां मजबूत होती है। इसका सेवन करने से स्किन में निखार आता है और स्किन जवान दिखती है। कुछ बीमारियों में मुनक्का का सेवन दवा की तरह असर करता है। हाल ही में डायटिशियन मनप्रीत ने मुनक्का का सेवन पानी में भिगोकर करने के फायदे के बारे में बताया है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि मुनक्का का सेवन करने से पेट की सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
1.कब्ज से निजात दिलाता है: (relieves constipation)
मुनक्का एक ऐसा सुपर फूड है जिसका सेवन करने से कब्ज से निजात मिलती है। मुनक्के में एंटीबैक्टीरियल गुण, बीटा कैरोटीन, कैलशियम, पोटैशियम, मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बॉडी के लिए उपयोगी है। फाइबर और आयरन से भरपूर मुनक्का का सेवन भिगोकर करने से कब्ज से निजात (relieves constipation) मिलती है।
2.स्टूल को लूज करता है मुनक्का का पानी: (loosen the stool)
मुनक्का का पानी सेवन करने से स्टूल लूज (loosen the stool) होता है और स्टूल को पास (bowel movements)करने में दिक्कत नहीं होती।
3.डाइजेशन में सुधार करता है: (Improves Digestion)
मुनक्का का पानी पीने से डाइजेशन में सुधार होता है। मुनक्का का इस्तेमाल भिगोकर करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। सुबह खाली पेट मुनक्का पानी पीने से गैस, कब्ज की समस्या दूर होती है। मुनक्का का पानी बॉडी में जमा टॉक्सिन को बाहर निकालने में मददगार है।
4.एसिडिटी को कंट्रोल करता है: (control acidity)
मुनक्का का पानी पीने से एसिडिटी की परेशानी से निजात मिलती है। कुछ लोग एसिडिटी से काफी परेशान रहते हैं,ऐसे लोगों के लिए मुनक्के के पानी का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। मुनक्का के पानी में ठंडा करने वाले गुण होते हैं, जो पेट में एसिड को कम करके एसिडिटी से निजात दिलाते हैं।
5.आंतों में सुधार करता है: (improves intestinal function)
मुनक्का का पानी पीने से आंतों के कार्यों में सुधार होता है। एंटी इंफ्लामेटरी (Anti-inflammatory properties) गुणों से भरपूर मुनक्का आंतों की सूजन (intestinal function)को दूर करता है।
