कब्ज एसिडिटी और गैस से हर दम परेशान रहते हैं। कुछ भी खाते ही खाना मुंह में आने लगता है तो आप खास ड्राईफ्रूट का सेवन करें। मखाना एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो एनर्जी का पावरहाउस है। मखाने की न्यूट्रिशनल वैल्यू जानकर आपको हैरानी होगी। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता है और फैट बेहद कम या यूं कहें कि ना के बराबर होता है। 100 ग्राम मखाने में करीब 347 कैलरीज होती हैं। एनर्जी से भरपूर मखाना बॉडी को भरपूर पोषक तत्व देता है और बॉडी में फैट को कंट्रोल करता है। 100 ग्राम मखाने में 9.7 ग्राम प्रोटीन और करीब 15 ग्राम फाइबर होता है। पाचन से जुड़ी परेशानी वाले लोग जिन्हें कब्ज,एसिडिटी और अपच रहता है वो मखाने का सेवन करें।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक मखाना मधुर, ठंडा प्रभाव वाला ड्राईफ्रूट होता है जिससे पेट को ठंडक मिलती है और पाचन दुरुस्त रहता है। मखाना का सेवन अक्सर लोग स्नैक्स के रूप में करते हैं। किसी को रोस्टेड मखाना पसंद है तो किसी को गुड़ का मखाना अच्छा लगता है।

मखाना का सेवन लोग अपनी पसंद के मुताबिक कई तरह से करते हैं। इसका सेवन करने से सिर्फ पाचन से जुड़ी परेशानियों का उपचार नहीं होता बल्कि सेहत को कई तरह से फायदा भी होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि मखाना का सेवन सेहत पर कैसा असर करता है।

अपच और एसिडिटी का करता है उपचार

मखाना का सेवन अपच और एसिडिटी का उपचार करने में जादुई असर करता है। मखाना पेट को ठंडा करता, गैस,एसिडिटी और अपच का उपचार करता है। ये एसिडिक पीएच वैल्यू को कम करता है और एसिडिटी को दूर करता है। पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए आप मखाना का सेवन करें।

कमजोरी और थकान करता है दूर

मखाना का सेवन करने से कमजोरी और थकान दूर होती है। बॉडी की कमजोरी को दूर करने में मखाना दवाई की तरह असर करता है। मखाना वीकनेस को दूर करता है और बॉडी को हेल्दी रखता है। रोजाना एक कटोरी मखाना का सेवन आपकी हेल्थ को दुरुस्त कर सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर का करता है इलाज

मखाने में मैग्नीशियम और पोटैशियम बहुत अधिक होता है लेकिन सोडियम बहुत कम होता है। इसका सेवन करने से हाई बीपी कंट्रोल रहता है और बॉडी कूल रहती है। हाई बीपी के मरीजों के लिए मखाना का सेवन बेहद उपयोगी है।

फूड प्वाइजनिंग का करते हैं उपचार

फूड प्वाइजनिंग से परेशान लोग मखाना का सेवन करें फायदा मिलेगा। मखाना का सेवन करने से दस्त का उपचार होता है। आप मखाना का सेवन भूनकर कर सकते हैं।

ब्लड शुगर रहता है नॉर्मल

मखाना का सेवन करने से ब्लड शुगर नॉर्मल रहता है। मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है जो ब्लड शुगर के स्तर को नॉर्मल रखता है। मखाना कम सोडियम और मैग्नीशियम की वजह से डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है। सही मात्रा में मखाना का सेवन किया जाए तो सेहत को फायदा होता है।