फल हमारी डाइट का अहम हिस्सा है जिसका सेवन करने से बॉडी हेल्दी रहती है और बॉडी को आवश्यक पोषक तत्व हासिल होते हैं। फलों का सेवन करने से पर्याप्त एनर्जी मिलती है, साथ ही कई हेल्थ प्रोब्लम्स जैसे हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक,दिल के रोग और डायबिटीज कंट्रोल रहता है। फलों से हमें वो सभी आवश्यक पोषक पदार्थ मिलते हैं जिसकी शरीर को जरुरत हैं। दिन में किसी भी समय फल खाना सेहत के लिए अच्छा होता हैं। सुबह या दोपहर में फल खाए जाए तो ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है और पाचन दुरुस्त रहता हैं।
सदगुरु जग्गी वासुदेव के मुताबिक हम सभी लोगों को अपनी डाइट में 30 फीसदी फ्रूट्स को ही शामिल करना चाहिए। फल खाने से यह पचने में आसान होते हैं और इनका सेवन करने से दिन भर एनर्जी मिलती है। डायबिटीज और मोटापा को कंट्रोल करने के लिए फलों का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। आइए सदगुरु से जानते हैं कि फलों का सेवन करने से पाचन कैसे दुरुस्त रहता है और इनका सेवन करने से बॉडी को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
फल कैसे सेहत के लिए फायदेमंद है?
सदगुरु ने बताया है कि आप अपनी दैनिक जिंदगी में फलों का सेवन करें। चाहे आपका लाइफस्टाइल कैसा भी हो अगर आप फलों का सेवन करते हैं तो आपकी सेहत दुरुस्त रहती है। फलों का सेवन बॉडी में विटामिन और खनीज की कमी को पूरा करता है। फलों में विटामिन ए,विटामिन सी और विटामिन ई मौजूद होता हैं जो बॉडी को हेल्दी रखता है।
बॉडी को हेल्दी रखने कि लिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप पोटैशियम से भरपूर शकरकंद, एवोकाडो और केले और असली सेब का सेवन करें। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए एवोकाडो,केला,संतरा बेहद उपयोगी हैं। बालों को हेल्दी रखने में फलों का सेवन टॉनिक की तरह असरदार साबित होता है। एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर फल स्किन को हेल्दी रखते हैं और बॉडी में विटामिन की कमी को पूरा करते हैं।
फलो का सेवन कैसे पाचन को दुरुस्त करता है
फलों में फाइबर भरपूर मौजूद होता है जो पाचन को दुरुस्त करता है। सेब सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन आजकल सेब असली नहीं मिलता। ये महंगा फल सेहत के लिए ज़हर बनता जा रहा है। इस फल की पैदावार बढ़ाने के लिए इसमें कैमिकल का इस्तेमाल ज्यादा किया जा रहा है जो सेहत के लिए खतरा है। सदगुरु ने बताया आजकल सेब सिर्फ बाजार के लिए बनाया जाता है इसमें वो शक्ति नहीं है जो देसी फल में मिलती थी। सेब की जगह आप कुछ और अच्छे मौसमी फलों का सेवन कर सकते हैं।
मौसमी फल सेहत के लिए अच्छे होते है। आप अपने देश में उगाए गए आस-पास के फल खाएं। सदगुरु ने बताया अगर आप अपनी डाइट में 30 फीसदी फलों का सेवन करते हैं तो आप जीवंत भोजन खा रहे हैं। सदगुरु ने बताया कि भारी भोजन आपके पाचन को बिगाड़ता है और आपके पेट में गंदगी जमा करता है। कोशिश करें कि मौसमी फलों का ही सेवन करें। फलों में आप नाशपाती, रसभरी और असली सेब खा सकते हैं। यह फल आंत की सेहत में सुधार करते हैं और बॉडी को हेल्दी रखते हैं।