Blood Sugar Control: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान के चलते कुछ ऐसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, जो बहुत तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही हैं। इसमें हाई ब्लड शुगर और हाई ब्लड प्रेशर सबसे पहले स्थान पर आते हैं। ऐसे में शुगर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है, क्योंकि एक शुगर लेवल बढ़ने के साथ ही कई अन्य बीमारियां भी शरीर में तेजी से अपना घर बनाने लगती हैं, जो धीरे-धीरे करके आगे गंभीर बीमारी का रूप ले लेती हैं। हालांकि, ब्लड शुगर को काले जीरे की मदद से नैचुरल तरीके से भी कंट्रोल किया जा सकता है। काला जीरा आयुर्वेद में एक खास प्राकृतिक औषधि के रूप में जाना जाता है। काला जीरा साधारण जीरे से थोड़ा अलग होता है।
पब मेड सेंट्रल द्वारा प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, काले जीरे में कई महत्वपूर्ण विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें फास्फोरस, आयरन, जिंक, कैल्शियम, फाइबर और पोटैशियम मौजूद होता है। काला जीरा (Nigella Seeds) स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। काले जीरे का उपयोग दवाओं, भोजन और औषधियों में किया जाता है। काला जीरा पाचन तंत्र से लेकर शरीर में इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम भी करता है।
काले जीरे के फायदे
- पाचन तंत्र मजबूत
- इम्यूनिटी बूस्ट
- डायबिटीज कंट्रोल
पाचन तंत्र मजबूत
काला जीरा पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए फायदेमंद होता है। काले जीरे में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं जैसे- गैस, अपच और पेट दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। यह पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है और भूख बढ़ाने में सहायक है।
शुगर कंट्रोल
पब मेड सेंट्रल के अनुसार, काले जीरे का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व ब्लड ग्लूकोज लेवल को बढ़ने से रोकते हैं। काला जीरा डायबिटीज में काफी प्रभावी औषधि है। खाने में जीरे को रोजाना खाने से खून में शुगर के स्तर को कम किया जा सकता है।
वजन कम करने में मददगार
काले जीरे के सेवन से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। काले जीरे में मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व भूख को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं, जिसके चलते अधिक खाने से बचाव होता है और वेट कंट्रोल में रहता है।
इम्यूनिटी बूस्ट
इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। नियमित रूप से काले जीरे का सेवन करने से सर्दी, जुकाम और फ्लू से बचाव होता है।
कैसे करें काले जीरे का उपयोग
- सुबह खाली पेट एक चम्मच काले जीरे को पानी के साथ लें।
- 1 चम्मच काले जीरे का पाउडर 1 चम्मच शहद में मिलाकर खाएं।
- काले जीरे को सब्जियों, दाल या सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है।
- काले जीरे को सब्जियों, दाल या सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है।
50 साल की उम्र में बुढ़ापा को रिवर्स करना चाहते हैं तो इन 4 फूड को खाएं, बढ़ती उम्र में भी जवान दिखेंगे। इन फूड्स की पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आप लिंक पर क्लिक करें।