हमारा लाइफस्टाइल इतना ज्यादा खराब हो चुका है कि हम खाने के नाम पर कभी भी कुछ भी खा लेते हैं। सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं, दोपहर में कुछ भी खा लेते हैं और रात का खाना आधी रात को खाते हैं। खाने-पीने की ये खराब आदतें हमारी बॉडी को बीमार बना रही हैं। आप जानते हैं कि जितना खाना जरूरी है उतना ही खाने का समय भी जरुरी है। खाने का समय हृदय स्वास्थ्य पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है। एक हालिया अध्ययन में इस बात की पड़ताल की गई है कि खाना खाने के समय से हमारी सेहत का क्या संबंध है।
नेचर जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट ने अध्ययन के हवाले से बताया है कि खाने के समय से दिल से संबंधित बीमारियों का सीधा रिश्ता है। रिसर्च के मुताबिक अगर आप डिनर सही समय पर नहीं करते तो स्ट्रोक का खतरा बढ़ने लगता है। स्ट्रोक कार्डियोवैस्कुलर डिजीज यानी दिल से संबंधित बीमारी है। जब दिल से शुद्ध रक्त दिमाग में नहीं पहुंचता तो स्ट्रोक की बीमारी का खतरा बढ़ने लगता है।
रिसर्च मेटाबॉलिज्म और दिल की सेहत को बनाएं रखने के महत्व पर प्रकाश डालता है। महिलाएं अगर देर तक डिनर करती है दो उन्हें धमनी काठिन्य (arteriosclerosis), मोटापा, असामान्य लिपिड प्रोफाइल और मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम का खतरा बढ़ने लगता है। ये रिसर्च समय पर डिनर करने और उसके दिल पर पड़ने वाले प्रभाव को दर्शाता है। नाइट टाइम फॉस्टिंग को 12 घंटे से अधिक तक बढ़ाने से मनुष्यों के शरीर के वजन, ब्लड प्रेशर और सूजन में कमी देखी गई है। आइए जानते हैं कि डिनर का संबंध कैसे दिल की सेहत से जुड़ा है।
डिनर टाइम कैसे दिल की सेहत से जुड़ा है
रात का खाना अगर सही समय पर नहीं खाया जाए तो दिल की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। रिसर्च के मुताबिक अगर डिनर रात को 9 बजे के बाद किया जाए तो स्ट्रोक या ट्रांजिएंट इस्केमिक अटैक का खतरा 28% तक बढ़ जाता है। पशुओं पर की गई रिसर्च में पाया गया है कि रात को देर से खाना खाने से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर पर असर पड़ता है।
शोध यह भी बताता है कि शाम के समय ब्लड प्रेशर बढ़ने से ब्लड वेसेल्स को लंबे समय तक नुकसान पहुंच सकता है। ब्लड वेसेल्स को नुकसान पहुंचने से खून के थक्के, दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। रात के खाने में हर घंटे की देरी के साथ स्ट्रोक का खतरा 8% बढ़ जाता है। रिसर्च के मुताबिक महिलाओं पर इसका खास असर पड़ता है।
रात का खाना सही समय पर खाने के फायदे
- रात का खाना अगर समय पर खा लिया जाए तो सेहत को कई तरह से फायदे हो सकते हैं। समय पर खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। गैस,एसिडिटी और अपच जैसी परेशानी से निजात मिलती है।
- समय पर खाना खाने से नींद में सुधार होता है। नींद अच्छी आती है।
- अगर आप समय पर खाना खाते हैं और उसके बाद वॉक करते हैं तो आप फैट को असानी से बर्न कर सकते हैं और वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।
- समय पर खाना खाते हैं तो आपका पाचन ठीक रहता है और आपको कब्ज की बीमारी से राहत मिलती है।
- रात का खाना समय पर खाने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम होता है। सोने से 3 घंटे पहले खाना खाने से दिल के दौरे का खतरा कम होता है।