खराब डाइट और लाइफस्टाइल के चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो जाती हैं। इसके चलते पाचन तंत्र से जुड़ी दिक्कतें बहुत आम हो गई हैं। पाचन क्रिया शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो न केवल खाने को पचाने में मदद करता है, बल्कि सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। पेट साफ न होने के कारण असहज महसूस होता है और कामकाज भी प्रभावित होता है। इन सभी समस्याओं को अवॉइड करने के लिए अपने नियमित खानपान में सुधार करना बहुत जरूरी है। चलिए आपको बताते हैं कब्ज की समस्या निजात पाने के लिए किन चीजों का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है।
हरी सब्जियां
हरी सब्जियों में मैग्नीशियम से भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा नट्स और बीज और हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। इसके सेवन से आंतों की नसों को शांत करने में मदद करती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों की मदद से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा को बनाए रख सकती हैं। ऐसे में पेट की सफाई और हेल्थ के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां दिन में एक बार जरूर खानी चाहिए। ऐसा करने से पेट अच्छे से साफ होगा और स्वास्थ्य को भी बहुत ही फायदे मिलेंगे।
ओट्स और सेब
पाचन तंत्र के लिए ओट्स और सेब का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। दोनों में सॉल्युबल फाइबर भरपूर मात्रा में पाई जाती है। सॉल्युबल फाइबर आंतों की परत को नम करने में मदद करते हैं, जिससे मल त्याग में आसानी होती है। ओट्स और सेब का मिश्रण पेट साफ रखता है। इसके साथ ही सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं।
चिया सीड्स
चिया सीड्स में घुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन को सुधारता है और कब्ज से राहत दिलाता है। चिया सीड्स को पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। चिया सीड्स को पानी में भिगोकर, तवे पर भूनकर या पाउडर बनाकर खाया जा सकता है। 28 ग्राम चिया सीड्स में 9.8 ग्राम फाइबर होता है। चिया में मौजूद इन्सॉल्यूबल फाइबर पानी के साथ मिलकर आंत में एक जेल बनाते हैं, जो मल को नरम करने में मदद करता है। दिन में एक बार चिया सीड्स का सेवन करना हेल्थ के लिए लाभकारी हो सकता है।
बता दें कि पेट की सफाई नहीं होने की वजह से गैस बनती है, जिसके चलते एसिडिटी और अपच जैसी पाचन से जुड़ी परेशानियां बहुत तंग करती हैं। पाचन खराब होने का असर आपके चेहरे तक पर दिखता है। खराब पाचन चेहरे का ग्लो छीन लेता है इंसान को हमेशा उबासी आती रहती है। ऐसे अपने खानपान में इन चीजों का सेवन करना लाभकारी होता है।
Detox Water: इन 3 मसालों को रात में भिगो दें और सुबह पी लें ये पानी, पेट की सारी गंदगी पीते ही निकल जाएगी बाहर, मोटापा भी होगा कंट्रोल। इस पानी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।