बढ़ता वजन बेहद परेशान करता है। वजन बढ़ने से बॉडी आलसी हो जाती है। वेट गेन होने पर चलने फिरने में भी दिक्कत होती है। बॉडी में सबसे ज्यादा फैट कमर और पेट के आस-पास जमा होता है। बैली फैट बॉडी को बेडौल बना देता है और बॉडी में कई तरह की समस्याएं भी पैदा करता है।
मोटापा बढ़ने से डायबिटीज, थॉयराइड और ब्लड प्रेशर की बीमारी का खतरा बढ़ने लगता है।

बॉडी का बीमारियों से बचाव करना है तो मोटापा को बढ़ने से रोकना जरूरी है। मोटापा बढ़ने के लिए सिर्फ आपकी खराब डाइट जिम्मेदार नहीं है बल्कि और भी कई कारण जिम्मेदार हैं। आइए जानते हैं किन कारणों की वजह से Belly Fat बढ़ता है।

गलत डाइट: खराब डाइट मोटापा बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है। डाइट में ऑयली फूड और जंक फूड को शामिल करने से तेजी से बैली फेट बढ़ता है। मोटापा कम करने के लिए प्रोटीन, उच्च कार्ब, उच्च वसा वाले फूड फैट मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करते हैं। प्रोटीन का सेवन करने से इनसान को लम्बे समय तक भूख नहीं लगती, डाइट में प्रोटीन का सेवन करके तेजी से वजन को कम किया जा सकता है।

एक्सरसाइज नहीं करना: पेट के आसपास अतिरिक्त चर्बी के लिए एक निष्क्रिय जीवनशैली पूरी तरह जिम्मेदार है। हम कैलोरी का अधिक सेवन करते हैं लेकिन उन्हें बर्न नहीं करते तो मोटापा में तेजी से बढ़ोतरी होती है।

शराब का अधिक सेवन: अधिक शराब पीने से पुरुषों के पेट के आसपास फैट बढ़ने लगता है।अल्कोहल का सेवन भूख को बढ़ाता है। अल्कोहल का अधिक सेवन करने से पेट फूलने (bloating)की समस्या बढ़ने लगती है।

Also Read
Weight Loss: वजन को कम करना चाहते हैं तो इस 1 ड्राइफ्रूट का करें सेवन, जानिए फायदे

तनाव: कोर्टिसोल एक स्टेरॉयड हार्मोन को निकालता है। जब कोई व्यक्ति तनाव में होता है तो उसका मेटाबॉलिड भी प्रभावित करता है। तनाव की स्थिति में लोग आराम के लिए अधिक खाना खाते हैं। कोर्टिसोल पेट के आसपास उन अतिरिक्त कैलोरी के जमाव का कारण बनता है।

आनुवंशिकी: मोटापा के लिए जीन भी जिम्मेदार है। जीन मोटापे को बढ़ाने में बेहद असरदार है।

खराब नींद: कम नींद की वजह से मोटापा तेजी से बढ़ता है। कम नींद खाने-पीने की आदतों को भी प्रभावित करती है जो पेट की चर्बी को बढ़ाने में जिम्मेदार है। जो लोग नाइट शिफ्ट में काम करते हैं उनका मोटापा भी तेजी से बढ़ता है। नींद के पैटर्न में गड़बड़ी पेट की चर्बी को बढ़ाने में अहम किरदार निभाती है।

धूम्रपान: धूम्रपान भी पेट की चर्बी का एक अप्रत्यक्ष कारण है। धूम्रपान करने वालों में धूम्रपान न करने वालों की तुलना में अधिक पेट और आंत की चर्बी होती है।