Stretch Exercise: क्या आप भी बिस्तर से उठते ही हाथ-पैरों,मसल्स,पीठ और गर्दन में जकड़न महसूस करते हैं? बिस्तर से उठा नहीं जाता और नींद नहीं खुलती तो अपनी बॉडी को थोड़ा एक्टिव करें। आप जानते हैं कि आपकी बॉडी में होने वाली इन दिक्कतों का कारण मांसपेशियों में होने वाला तनाव है। मांसपेशियों की इस जकड़न की वजह से आपकी कमर से लेकर गर्दन और शॉल्डर तक में दर्द रहता है।
अगर रोज सुबह आपके साथ भी ऐसा होता है तो कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कीजिए। आप जानते हैं कि कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज ना सिर्फ मांसपेशियों में होने वाले दर्द और जकड़न से राहत दिलाती हैं बल्कि बॉडी को फ्लेक्सिबल भी बनाती हैं।
आप बिस्तर से उठकर अपने बेड पर बैठे-बैठे ये 4 एक्सरसाइज करना शुरू कर दें आपको गर्दन दर्द,कमर दर्द और हाथ-पैरों के दर्द से राहत मिलेगी। हेल्थलाइन के मुताबिक कुछ आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से ऊर्जा के स्तर में सुधार होता है, ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता और बॉडी में लचीलापन भी आता है। इन एक्सरसाइज को करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप जिम जाकर एक्सरसाइज करें आप अपने घर में ही बिस्तर पर इन एक्सरसाइज को कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि हम कौन-कौन सी एक्सरसाइज करके बॉडी में सुबह होने वाली स्टिफनेस को दूर कर सकते हैं।

गर्दन की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
गर्दन की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से आपको कमर और गर्दन में होने वाली जकड़न से राहत मिलेगी। इस एक्सरसाइज को करने के लिए धीरे से अपने सिर को बाईं ओर झुकाएं, अपने बाएं कान को अपने बाएं कंधे की ओर लाएं। 15-20 सेकंड तक इसी स्थिति में रुकें, फिर करवट बदल लें और दूसरी साइट पर भी इसी एक्सरसाइज को दोहराएं।

कंधों की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
आप कमर में जकड़न महसूस करते हैं और सुबह सुबह कमर में दर्द से उठा नहीं जाता तो आप कंधों की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप अपने कंधों को गोलाकार गति में घुमाएं, पहले आगे की ओर और फिर पीछे की ओर। यह स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कंधे की जकड़न दूर करने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। सर्वाइकल पेन से परेशान लोगों के लिए ये बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसे करने से कंधे की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।

Cat-cow stretch pose स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
ये एक्सरसाइज गाय या बिल्ली की आकृति से मेल खाती एक्सरसाइज है। अंग्रेजी में इसे कैट-काउ स्ट्रेच पोज कहा जाता है। इस एक्सरसाइज को करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और बॉडी की जकड़न दूर होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने हाथों और घुटनों से शुरुआत करें। जब आप अपनी पीठ को गाय या बिल्की की मुद्रा में झुकाए तो सांस लें और अपनी पीठ को मोड़ते हुए अपनी ठुड्डी को मोड़ते हुए सांस छोड़ें। इस एक्सरसाइज को कई बार दोहराएं।

Child’s Pose एक्सरसाइज
बालासन (Balasana) या चाइल्ड पोज एक ऐसी एक्सरसाइज है जो बच्चे की तरह बैठने वाली एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए अपनी एड़ियों के बल बैठ जाएं, हाथ आपके सामने फैले हुए हों और आपका माथा ज़मीन पर टिका हो। यह खिंचाव पीठ के निचले हिस्से को आराम देने और कूल्हों को फैलाने में मदद करता है। इसे करने से कमर और कूल्हे की मांसपेशियों को आराम मिलता है।