Wajid Khan Dies at 42: मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर और सिंगर वाजिद खान ने सोमवार को मुंबई में अंतिम सांस ली। किडनी फेल होने की वजह से उनका इंतकाल हुआ। वहीं कई रिपोर्ट्स में सामने आया कि वाजिद खान का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ। इसके बाद वाजिद को मुंबई के वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में दफनाया गया। खबर है कि वाजिद कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। हालांकि इस बारे में अभी अस्पताल की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वाजिद खान ने भाई साजिद खान के साथ मिलकर बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट गाने बना कर दिए। साजिद वाजिद ने कुछ वक्त पहले ही सलमान खान का ‘भाई-भाई’ गाना भी बनाया था। इस गाने को साजिद वाजिद ने ही मिलकर कंपोज किया था। वाजिद ने भाई साजिद के साथ सलमान खान के लिए ये आखिरी गाना कंपोज किया इसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सोमवार को वाजिद खान का निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि वाजिद का इम्युनिटी सिस्टम काफी कमजोर हो गया था। जिस वजह से वह कोरोना की चपेट में आ गए। देर रात उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई थी, डॉक्टरों ने उन्हें काफी बचाने की कोशिश की लेकिन वह बच न सके। 42 साल के वाजिद खान को मुंबई के चेंबुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। हालत में सुधार नहीं हो पाने की वजह से उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया, जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
इस खबर को सुन कर बॉलीवुड इंडस्ट्री शॉक में है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा से लेकर सलीम मर्चेंट ने भी म्यूजिक डायरेक्टर-कंपोजर के जाने का दुख जताया। डॉ कुमार विश्वास, अनुपम खेर, राज बब्बर, साई मांजरेकर, अदनान सामी, अक्षय कुमार जैसे तमाम बड़े स्टार सेलेब्स ने ट्विटर पर कंपोजर के निधन पर दुख प्रकट किया। इंडस्ट्री के और भी जाने माने सेलेब्स ने इस खबर पर शोक जताया औऱ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की…

Highlights
वाजिद खान ने दुनिया को कहा अलविदा मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में वाजिद के पार्थिव शरीर को दफनाया गया।
वाजिद खान के अचानक निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शॉकमें है। वहीं वाजिद का परिवार भी शोक में डूबा हुआ है।
अस्पताल में भर्ती वाजिद अली का आखिरी वीडियो: वाजिद खान को कोरोना संक्रमण और किडनी की बीमारी थी। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एक्टर और पॉलीटीशियन राज बब्बर ने भी ट्वीट किया औऱ वाजिद के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने लिखा-'ये सुनकर बहुत ज्यादा दुख हुआ। बेहद प्रतिभावान वाजिद खान अब नहीं रहे। बड़े बड़े हिट गाने देने वाले वाजिद हमेशा याद आएंगे।
Terrible to hear that the extremely talented Wajid Khan is no more. His demise is like a rude jolt. Voice behind so many big hits & a great composer- he'll always be remembered for that friendly smile which was his best identity. RIP #WajidKhan Khan. You shall always be admired.
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी वाजिद को अंतिम बिदाई देते हुए कहा- 'वाजिद भाई आप बहुत ही अच्छे इंसान थे। हमेशा हंसते ही रहते थे हमेशा गाते ही रहते थे। वह भी दिल से। आपक साथ हर म्यूजिक सेशेन यादगार है। आपको मैं बहुत याद करूंगी।
Wajid Bhai you were the nicest, nicest nicest man! Always smiling. Always singing. All heart. Every music session with him was memorable. You will truly be missed wajid bhai.
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर वाजिद खान को श्रद्धांजलि अर्पित की। बिग बी ने लिखा- 'वाजिद के जाने से बड़ा धक्का लगा। बहुत चमकदार मुस्कान औऱ टैलेंट से भरपूर वाजिद खान अब नहीं रहे। दुखद।'
Shocked at the passing of Wajid Khan .. a bright smiling talent passes away .. duas , prayers and in condolence
सहारनपुर से मशहूर संगीतकार वाजिद खान का गहरा रिश्ता था। उनके निधन का खबर से पूरा सहारानपुर शोक मे डूबा हुआ है। वाजिद अली का जन्म मुंबई में ही हुआ था, लेकिन उनकी जड़ें सहारनपुर से नाता रखती हैं। मशहूर तबला वादक उस्ताद शराफत अली खान वाजिद के पिता थे। वह 50 साल पहले सहारनपुर छोड़ कर मुंबई में बसे थे।
सहारनपुर से मशहूर संगीतकार वाजिद खान का गहरा रिश्ता था। उनके निधन का खबर से पूरा सहारानपुर शोक मे डूबा हुआ है। वाजिद अली का जन्म मुंबई में ही हुआ था, लेकिन उनकी जड़ें सहारनपुर से नाता रखती हैं। मशहूर तबला वादक उस्ताद शराफत अली खान वाजिद के पिता थे। वह 50 साल पहले सहारनपुर छोड़ कर मुंबई में बसे थे।
प्रियंका चोपड़ा ने वाजिद के जाने पर शोक जताते हुए लिखा- 'बहुत दुखद खबर, मैं सिर्फ एक चीज को याद रखूंगी वाजिद भाई की, और वो है उनकी हंसी। वह हमेशा हंसते रहते थे। बहुत जल्दी चले गए आप। आप मेरे जहन में हो इस वक्त। मैं आपके लिए प्रार्थना कर रही हूं।
Terrible news. The one thing I will always remember is Wajid bhai's laugh. Always smiling. Gone too soon. My condolences to his family and everyone grieving. Rest in peace my friend. You are in my thoughts and prayers.
सलीम मर्चेंट ने वाजिद के जाने से गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा-मेर भाई का जाना बहुत दुखद है। अल्लाह उनकी फैमिली इस दुख की घड़ी में शक्ति दे। तुम बहुत जल्दी चले गए वाजिद मेरे भाई, आराम से इस सफर को तय करना अब, बहुत बड़ा नुकसान हो गया है।'
प्रीति जिंटा ने भी वाजिद खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। साथ में प्रीति ने लिखा- मैं उसे अपना भाई कहती थी। भाई जो मुझे दूसरी मां से मिला है। उसके टैलेंट के अलावा उसमें और भी बहुत सारी खूबियां थीं। वह बहुत हंसमुख औऱ स्वीट इंसान था। मेरा दिल टूट कर बिखर रहा है ये खबर सुन कर। मैं उसे बाय करने भी नहीं जा पा रही। मेरे प्यारे वाजिद, मैं तुम्हें बहुत याद करूंगी।
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने वाजिद के निधन के बारे में सुन कर हैरानगी जताई और कहा कि 'यह बहुत शॉकिंग खबर है। बहुत दुख हुआ जानकर यह इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। इतना टैलेंटेड इंसान और हमेशा हंसते रहना उनकी खासियत रही है। तुम बहुत जल्दी चले गए। वाजिद की फैमिली को इस दुख की घड़ी में हिम्मत और साहस मिले। '
Shocked and saddened to hear about the untimely demise of #WajidKhan, talented and ever-smiling...gone too soon. May God give strength to his family in this difficult time