फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वो सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। ऐसे में अब उन्होंने भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण रिश्ते और सीजफायर को लेकर पोस्ट शेयर की है। 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते में तनाव आ गया है, जिसके बाद भारत की ओर से 7 मई, 2025 को ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया। बॉर्डर पर दोनों देशों की सेना आमने-सामने थी, जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में सीजफायर का ऐलान किया गया। ऐसे में अब इस पर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की पोस्ट वायरल हो रही है।

दरअसल, बीते दिन भारत-पाक के बीच सीजरफायर का ऐलान किया गया था। इसी बीच कुछ ही घंटों में जानकारी सामने आई थी कि पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन कर दिया, जिस पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने भारत सरकार से पाकिस्तान को जवाब देने की बात की। इसी बीच विवेक अग्रिहोत्री ने महाभारत का जिक्र कर कूटनीतिक तरीके से पाकिस्तान को जवाब देने की बात कही। साथ ही इस पोस्ट में पीएम मोदी को भी टैग किया है।

विवेक अग्निहोत्री ने किया महाभारत का जिक्र

विवेक अग्निहोत्री ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘महाभारत और चाणक्य ने हमें सिखाया है कि युद्ध सिर्फ मैदानों पर नहीं लड़ा जाता, बल्कि यह मन में लड़ा जाता है। अत्यधिक बातचीत से संकल्प कमजोर होता है, प्लानिंग्स का पता चलता है और एकता में दरार आती है। असली पावर अनुशासित मौन या फिर उद्देश्यपूर्ण भाषण में होती है।’

विवेक अग्निहोत्री ने आगे लिखा, ‘कल का भारत-पाक युद्धविराम सिर्फ़ विराम नहीं है। यह एक साइकोलॉजिकल पुनर्संतुलन है। यह याद दिलाता है कि संयम, जब रणनीतिक हो तो वो उकसावे से ज़्यादा शक्तिशाली हो सकता है। जैसा कि प्राचीन लोग जानते थे कि कभी-कभी, सबसे जोरदार बयान वह होता है, जो अनकहा होता है और यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहतर कौन जानता है।

ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले थे विवेक अग्निहोत्री?

गौरतलब है कि इससे पहले विवेक अग्निहोत्री ने एक्स अकाउंट पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी पोस्ट साझा की थी। उन्होंने इसे लेकर लिखा था, ‘चुप्पी का दौर खत्म हो गया है। आतंकवाद की हर गोली का अब ताकत के तूफान से जवाब दिया जाएगा। यह नया भारत है, नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में। हमारी बहादुर सेनाओं को धन्यवाद।’

‘युद्ध मनोरंजन का सामान…’, भारत-पाक सीजफायर के बीच भड़की नेहा सिंह राठौर, बोलीं- ‘क्या तमाशा लगा रखा है?’