यूपी सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का नाम विवादों में आ गया है। वजह फिल्मी सितारों पर निशाना साधना है। सलमान खान के बारे में उनका एक बयान खूब चर्चा में आया। मंत्री ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को देशद्रोही बताते हुए उनकी आलोचना की। जब मामले पर हद से ज्यादा विवाद बढ़ गया, तो उन्होंने सफाई देते हुए शाहरुख खान का नाम ले लिया। आइए जानते हैं कि लेटेस्ट बयान में मंत्री रघुराज का क्या कुछ कहना है?

सलमान खान को पहले बताया था देशद्रोही

मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने अलीगढ़ दौरे के दौरान अभिनेता सलमान खान को लेकर विवादित टिप्पणी की थी और उन्हें देशद्रोही बताते हुए सजा देने की मांग उठाई थी। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री जी का पहला बया था कि सलमान खान को पाकिस्तान से ज्यादा प्यार है, और उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाए। हिंदुस्तान के लोगों से पैसा कमाता है, और समर्थन पाकिस्तान का करता है। ऐसा व्यक्ति समाज में देशद्रोही है और उसे फंसी की सजा मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: ‘सलमान खान देशद्रोही है’, यूपी के दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह का बयान: फांसी होनी चाहिए

यूपी के मंत्री ने अब शाहरुख खान पर साधा निशाना

इस मामले पर विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया, तो मंत्री रघुराज सिंह का नया वीडियो सामने आ गया। इसमें उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह सलमान खान की नहीं, शाहरुख खान की बात कर रहे थे। हालिया बयान के मुताबिक, उनकी नजर में सलमान खान अच्छे अभिनेता हैं, लेकिन शाहरुख खान देशद्रोही हैं, क्योंकि वह पाकिस्तान के प्रति मदद की सोच रखते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘आज मैं हंस रही हूं तो अब…’, मेडल बांटने के तरीके को लेकर ट्रोल हुईं हेमा मालिनी ने अब पैपराजी से कही ये बात

सोशल मीडिया पर यूजर्स राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह की टिप्पणी की आलोचना कर रहे हैं। सलमान खान और शाहरुख खान के फैंस ने भी इस विवादित टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की। ज्यादातर लोग उनके बयान बदलने पर भी तंज कस रहे हैं।

बीजेपी मंत्री के बयान ने सोशल मीडिया पर राजनीतिक और सामाजिक बहस छेड़ दी है। यूजर्स समेत राजनीति से नाता रखने वाले लोग भी उनके बयान पर अपनी राय पेश कर रहे हैं। हालांकि, नेता ने फिलहाल बयान में थोड़ा बदलाव जरूर कर लिया है, लेकिन उन्होंने टिप्पणी करने के लिए कोई माफी नहीं मांगी है।