देश की राजधानी नई दिल्ली के जनकपुरी इलाके में डीटीसी बस के अंदर व बाहर हरियाणवी गाने पर डांस करके बनाया गया Tik Tok वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद डीटीसी अधिकारियों ने ड्राइवर-कंडक्टर के साथ बस में तैनात मार्शल को भी सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 12 जुलाई को शूट किया गया था। तीनों सस्पेंड कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो शूटिंग के लिए अनाधिकृत रूप से उपयोग करने में डीटीसी बस का ‘दुरुपयोग’ किया। कार्य में लापरवाही बरती और सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग के साथ-साथ डीटीसी की छवि खराब की।
वीडियो में नजर आया स्टाफ हरिनगर डिपो का : जानकारी के मुताबिक, Tik Tok वीडियो में नजर आए कर्मचारी पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर डिपो से संबद्ध हैं। इनमें ड्राइवर, कंडक्टर और मार्शल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 12 जुलाई को उन्होंने बस जनकपुरी के पास रोक ली थी। उस दौरान एक लड़की ने मशहूर हरियाणवी गाने पर जमकर डांस किया और Tik Tok वीडियो बनाया। अधिकारियों का मानना है कि वह लड़की तीनों कर्मचारियों की परिचित थी।
National Hindi News, 18 July 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
कंडक्टर को कारण बताओ नोटिस: डीटीसी अधिकारियों के मुताबिक, बस का कंडक्टर संविदा पर कार्यरत है। उसे कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा गया है कि उसे नौकरी से क्यों न हटाया जाए? वहीं, बस मार्शल को अपने पिता की मौत के बाद नौकरी मिली है।
Bihar News Today, 18 July 2019: बिहार की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Sapna Choudhary के गाने पर किया था डांस: वायरल वीडियो में लड़की पहले Sapna Choudhary के गाने पर डांस कर रही थी। इसके बाद वह अलग-अलग गानों पर भी झूमती नजर आई। वहीं, एक सुरक्षा गार्ड लड़की के सामने मौजूद दिखा, जो मुस्कुरा रहा था। पहले लड़की ने बस के सामने डांस किया। बाद में उसने बस के अंदर भी वीडियो बनाया। हालांकि, उस वक्त बस में कोई भी मुसाफिर नहीं था।

