कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’(Bharat Jodo Yatra) का बुधवार को राजस्थान में 10वां दिन है। आज यानी 14 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा सवाईमाधोपुर के भाड़ोति से शुरू हुई। राहुल गांधी की यह यात्रा आज दौसा जिले में प्रवेश करेगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’(Bharat Jodo Yatra) से हर दिन नए लोगों की जुड़ने की खबर आती है। कभी किसी फिल्मी कलाकार तो कभी किसी खिलाड़ी के साथ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कदमताल करते हुए नजर आते हैं।

वहीं बुधवार को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में आरबीआई के पूर्व गवर्नर और अर्थशास्त्री रघुराम राजन कुछ समय के लिए शामिल हुए। यात्रा के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए, जिनमें राहुल गांधी और रघुराम राजन (Raghuram Rajan) को साथ-साथ चलते हुए बातें करते देखा जा सकता है। अब इस पर फिल्ममेकर अशोक पंडित (Ashok Pandit) ने तंज कसा है।

अशोक पंडित ने किया ट्वीट

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘यह वह अंग्रेज हैं जो चंद दिनों के लिए हिंदुस्तान आता है। बहुत कोशिश की थी देश की आर्थिक नीतियों को बर्बाद करने की लेकिन उस से पहले ही मोदी जी ने निकल बाहर कर दिया।’ इसी के साथ फिल्मेकर ने राहुल गांधी और रघुराम राजन की यात्रा के दौरान की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि ‘यह तस्वीर साबित करती है कि सरकार ने उन्हें और विस्तार न देकर सही किया।’बता दें कि रघुराम राजन मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की कई बार आलोचना कर चुके हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

अशोक पंडित के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अमृत नाम के यूजर ने लिखा कि ‘अंग्रेजो की दलाली करने वाले अब हमें ज्ञान दे रहे हैं।’ विक्रम नाम के यूजर ने लिखा कि ‘उसका अपना दिमाग था और वह एक सक्षम व्यक्ति था। ऐसा मत सोचो कि मोदी जी ने बाहर निकाल दिया।’ वहीं एक यूजर ने अशोक पंडित के ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि ‘यह घर से भागे नहीं है। यह एजुकेटेड है फ्लॉप डायरेक्टर्स गैंग का मेंबर नहीं है।’

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके हैं यह सेलेब्स

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को कवर कर चुकी है। यह यात्रा फरवरी 2023 की शुरुआत में जम्मू और कश्मीर में समाप्त हो जाएगी। इस यात्रा में अब तक कई राजनेता और फिल्मी हस्तिया जैसे पूजा भट्ट, अमोल पालेकर, सुशांत सिंह, रश्मि देसाई, मोना अम्बेगांवकर, रिया सेन जैसे अभिनेताओं से लेकर मेधा पाटकर और प्रशांत भूषण जैसे कार्यकर्ता तक शामिल हो चुके हैं।