CineGram:बॉलीवुड एक्टर शत्रुघन सिन्हा फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। अभिनेता के बारे में सभी को पता होगा कि वो शादीशुदा होकर भी अपने जमाने की पॉपुलर एक्ट्रेस रीना रॉय को डेट कर रहे थे। एक समय था, जब दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में खूब रही थीं। यहां तक शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी को भी लेकर दावा किया जाता रहा है कि उनकी शक्ल रीना से मिलती है। अब शत्रुघन ने खुद शादीशुदा होकर टू-टाइमिंग की बात को कबूला है और बताया कि वो शादीशुदा रहते हुए भी रिलेशनशिप में थे। वहीं, उन्होंने डेटिंग को लेकर कहा कि बिहार से आए थे और नए-नए थे, जिसकी वजह से उनसे स्टारडम थमा नहीं तो वो बहक गए थे।
दरअसल, शत्रुघन सिन्हा ने हाल ही में लहरें रेट्रो बात की और इस दौरान उन्होंने अपने लव ट्राएंगल पर बात की। शत्रुघन और रीना रॉय पहली बार फिल्म ‘कालीचरण’ के सेट पर मिले थे। यहीं पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। वहीं, शत्रुघन पहले से ही पूनम सिन्हा के साथ कमिटेड थे फिर भी वो को-एक्ट्रेस के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में रहे। वो रीना के साथ भले ही रिलेशनशिप में रहे लेकिन, शादी पूनम सिन्हा से की। शादी के बाद भी अभिनेता रीना को भुला नहीं पाए थे। शत्रुघन ने अब माना कि उन्होंने गलत किया लेकिन, खुद भी बहुत दर्द सहा।
लहरें रेट्रो से बातचीत करते हुए शत्रुघन सिन्हा ने कबूला कि उन्होंने अपनी पत्नी पूनम को धोखा दिया था। इस बातचीत के दौरान अभिनेता को याद दिलाया गया कि एक बार उन्होंने कहा था कि वो एक समय पर दो नावों पर सवार थे। इस पर उन्होंने थोड़ा चौंकते हुए जवाब दिया था कि दो नावें? शत्रुघन आगे कहते हैं कि कभी-कभी तो कई नावों पर सवार रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी का भी नाम लेने से इनकार कर दिया था। लेकिन, उन्होंने उन महिलाओं का आभार व्यक्त किया, जो उनकी जिंदगी का हिस्सा रहीं। शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि उनके किसी के भी खिलाफ गिला नहीं है। वो कभी भी उनके बारे में खराब नहीं सोचते हैं। एक्टर का मानना है कि उन सभी ने उनको आगे बढ़ने और बेहतर इंसान बनने में मदद की है।
बहकना स्वभाविक है- शत्रुघन
शत्रुघन सिन्हा ने आगे पत्नी पूनम सिन्हा को चीट करने पर कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में बेशक गलतियां की है। उनका मानना है कि पटना से आकर चकाचौंध से भरी इस इंडस्ट्री में खोने वाले लड़के लिए स्वभाविक था। वो कहते हैं कि इंडस्ट्री में आते ही स्टारडम मिल गया और उन्हें पता नहीं था कि स्टारडम से कैसे डील करना है। वो मानते हैं कि लोग इन सब में खो जाते हैं। ऐसे में उनका बहकना भी स्वभाविक होता है। बॉलीवुड एक्टर कहते हैं कि उनको गाइड करने वाला कोई नहीं था। हालांकि, वो ये भी मानते हैं कि उनकी पत्नी पूनम ने आने के बाद उन्हें काफी संभाला और उनकी मदद की। इतना ही नहीं, शत्रुघन सिन्हा ने अपनी बात को आगे बढ़ाचे हुए कहा कि एक से बहुत प्यार मिला तो दूसरे ने उनको काफी कुछ सिखाया है। इसलिए उनको किसी से कोई शिकायत नहीं है।
मर्द भी झेलता है दर्द- शत्रुघन सिन्हा
शत्रुघन सिन्हा कहते हैं कि जब एक आदमी दिल का अच्छा होता है तो वो एक साथ दो कमिटेड रिलेशनशिप्स में होता है तो उसे मानसिक और शारीरिक बहुत कष्ट भी होता है। टू-टाइमिंग को लेकर एक्टर कहते हैं कि ये काफी दुखदायी होता है क्योंकि उनका मानना है कि जब कोई पत्नी के साथ होता है तो उसे गर्लफ्रेंड के लिए बुरा लगता है और फिर जब गर्लफ्रेंड के साथ होता है तो उसे पत्नी के लिए गिल्ट लगता है कि वो उसे खिलौना बनाकर क्यों रखा है। अभिनेता का मानना है कि ऐसे रिश्ते में केवल लड़की ही नहीं बल्कि लड़का भी सफर करता है। वो भी उतना ही दर्द झेलता है, जितना की एक लड़की महसूस करती है। दोनों ही इस सिचुएशन से बराबर बाहर आना चाहते हैं।
शत्रुघन सिन्हा से जुड़ी इस खबर आपने तो पढ़ लिया। इसके साथ ही आप उनकी और पूनम सिन्हा से पहली मुलाकात के बारे में भी पढ़ सकते हैं। एक्टर ने पूनम को ट्रेन में रोते हुए देखा था।