Shatrughan Sinha luxurious house: बॉलीवु़ड एक्टर शत्रुघन सिन्हा फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कई दशकों तक एक्टिव रहे। वो अभिनेता तो थे ही साथ ही अब एक राजनेता के तौर पर भी जाने जाते हैं। वो आज भले ही फिल्मों में काम नहीं करते हैं लेकिन, एक्टिव काफी रहते हैं। अपने अभिनय के दम पर ही उन्होंने खुद को चकाचौंध भरी दुनिया में स्थापित किया और अलग पहचान बनाई। फिल्मों की वजह से ही आज उनके पास दौलत और शोहरत की कमी नहीं है। मुंबई में उनके पास 88 करोड़ का घर है।

Shatrughan Sinha luxurious house

Photo- Youtube/ Scrap

दरअसल, शत्रुघन सिन्हा के घर हाल ही में शो ‘द कर्ली टेल्स’ पहुंचा और इस दौरान एक्टर ने अपने करियर तक को लेकर काफी कुछ शेयर किया। इस बीच उनके साथ परेश रावल भी थे। इंटरव्यू से पहले घर के अंदर की थोड़ी झलक भी दिखाई गई, जिसमें लिविंग से लेकर डाइनिंग एरिया को दिखाया गया। वीडियो में घर बहुत ही खूबसूरत दिखा। परेश रावल और शत्रुघन सिन्हा ने लिविंग एरिया में बैठकर बातचीत की। देखिए शत्रुघन सिन्हा के घर की तस्वीरें…

Shatrughan Sinha House inside photos

Photo- Youtube/ Scrap

इस बातचीत में शत्रुघन सिन्हा ने बताया कि उनकी घर का नाम ‘रामायण’ ही क्यों और कैसे पड़ा। वो बताते हैं, ‘हम लोग चार भाई हैं। चारों का नाम जो है राम, लखन, भरत और शत्रुघन। सभी के नाम के आगे डॉ. था और मैं तो कंपाउंडर बनने के लायक नहीं था। एक दिन देश का हेल्थ मिनिस्टर बन गया अलग बात है। इसलिए इस घर का नाम रखा गया रामायण। फिर बाद में शादी के बाद जब बेटे आए तो ऑटोमेटिकली मीडिया ने फ्रेंड्स ने सुनील दत्त मनोज कुमार और कई लोगों ने कहा कि घर में लव कुश आए हैं। हेमा मालिनी ने कहा कि लव कुश आ गए आपके घर में। तो लव कुछ वो भी हो गए तो लोगों ने सजेस्ट किया और मुझे भाया कि इसका नाम रामायण होना चाहिए।’

Shatrughan Sinha Home worth 88cr

Photo- Youtube/ Scrap

शत्रुघन सिन्हा की कुल संपत्ति

इसके साथ ही शत्रुघन सिन्हा की नेटवर्थ और संपत्ति की बात की जाए तो 2024 में एक्टर ने आसनसोल से चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 210 करोड़ रुपये बताई थी, जिसमें से 17 करोड़ से ज्यादा तो उन्होंन देनदारी बताई थी। उनके पास बैंक अकाउंट में भी 4.97 करोड़ से ज्यादा की राशि होने का हलफनामा दाखिल किया था। वहीं, इसमें ये भी बताया था कि शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी ने कई बॉन्ड्स, डिबेंचर्स और शेयर्स में भी निवेश किया है। 6 करोड़ से ज्यादा का निवेश दोनों के नाम पर है। इन पर करीब 6 करोड़ से ज्यादा का पर्सनल लोन भी है।

Shatrughan Sinha house name Ramayana

Photo- Youtube/ Scrap

वहीं, उनकी गाड़ी की बात की जाए तो इसमें एम्बेसडर कार, मारुति सिज, टोयोटा इनोवा, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, महिंद्रा स्कोर्पियो जैसी महंगी गाड़ियों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही 2.71 करोड़ के तो सोने-चांदी के अलावा महंगे आभूषण होने के बारे में बताया गया था। उनके पास खेती की कुल जमीनों की कीमत 10 करोड़ से ज्यादा हैं। उनकी पत्नी के नाम पर पुणे, नोएडा और दिल्ली में नॉन-एग्रीकल्चरल लैंड भी हैं। इसकी वैल्यू बी 65 लाख बताई जाती है। रेजिडेंशियल बिल्डिंग की बात करें तो शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी के पास मुंबई, पटना, देहरादून, दिल्ली में कई घर हैं जिनकी कुल कीमत 201 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

‘मुझे घर चलाना है, जॉब की जरूरत है’, कंगना रनौत का राजनीति से मोह हुआ भंग? जानिए क्या बोलीं एक्ट्रेस