बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक का 9 मार्च को निधन हो गया था। वो होली सेलीब्रेशन के लिए अपने दोस्त विकास मालू के दिल्ली स्थित फार्महाउस पहुंचे हुए थे। होली के बाद ही अचानक उनका निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर को उनके करीबी दोस्त और एक्टर अनुपम खेर ने शेयर की थी।
सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को दिल्ली से मुंबई लाया गया और उनका अंतिम संस्कार यहीं किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदय गति रुकने की बात सामने आई है। हालांकि विकास मालू की पत्नी सान्वी ने अपने पति विकास पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि विकास को सतीश कौशिक के 15 करोड़ रुपये लौटाने थे।
विकास सतीश कौशिक को इतनी बड़ी रकम नहीं देना चाहता था और उन्हें शक है कि सतीश की हत्या हुई है। इसी बीच सतीश के भतीजे ने परिवार का हाल बताया है।
सतीश कौशिक के परिवार का बुरा हाल
सतीश कौशिक के भतीजे निशांत ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि ‘सतीश जी के अचानक निधन हो जाने पर घरवाले भरोसा ही नहीं कर पा रहे हैं। उनकी पत्नी शशि और बेटी वंशिका यह बात अब तक स्वीकार ही कर रही हैं कि सतीश अंकल इस दुनिया में नहीं रहे। वंशिका घर आने वाले रिश्तेदारों से बात नहीं कर पा रही है। वो चुपचाप बैठी रहती है। जब वो अकेले होती है तो उसकी आंखों में आंसू रहते हैं। शशि आंटी शांत हो जाती है और मेमोरीज को याद करती रहती हैं। वो लोग इस सदमे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नहीं वो अभी बुरे दौर में हैं।’
एक्टर का अधूरा सपना
निशांत ने आगे बताया कि ‘सतीश अंकल वंशिका से बहुत प्यार करते थे। वो वंशिका के साथ खूब खेलते थे। वंशिका को भी अपने पिता के साथ वक्त बिताना काफी पसंद था। वंशिका उनके साथ रील्स बनाती थी। और उन्हें इंस्टा पर शेयर करती थी। वहीं निशांत से जब सतीश कौशिक के अधूरे सपने के बारे में पूछा गया तो इसपर निशांत ने बताया कि सतीश अपने प्रोडक्शन हाउस को बड़े लेवल पर ले जाना चाहते थे। वो एक बड़ा स्टूडियो बनाना चाहते थे।’
