एक्टर सान्या मल्होत्रा को हाल ही में ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ में देखा गया था। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। सान्या एक्टिंग के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दिल दहला देने वाले ब्रेकअप को लेकर खुलासा किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस मुश्किल समय में खुद को कैसे संभाला था। साथ ही उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति पर भी बहुत काम किया था। क्योंकि अचानक उनका चार साल का लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप खत्म हो गया था।
ब्राइड्स टुडे से बात करते हुए सान्या मल्होत्रा ने बताया, ‘मैं अपनी मानसिक स्वास्थ्य पर काम कर रही थी और अपनी ख्याल रख रही थी। मुझे लगता है कि ब्रेकअप सबके लिए बहुत मुश्किल होते हैं। इसने ही मुझे खुद पर काम करने के लिए मजबूर किया था। मेरा पिछला ब्रेकअप दिल दहलाने वाला था। क्योंकि ये एक चार साल लंबा लॉन्ग-डिस्टेंट रिलेशनशिप था। ये रिलेशनशिप तब शुरू हुआ था जब मैं दिल्ली में रहती थी। जैसे ही हमने अपने रिश्ते को विराम दिया तो लॉकडाउन हो गया था।’
सान्या ने आगे बताया, ‘ब्रेकअप के बाद हुए लॉकडाउन के दौरान मैं मुंबई में बिल्कुल अकेली पड़ गई थी। लेकिन मैंने हालात को संभालने के लिए थोड़ समय लिया और देखा कि हालात अचानक इतने खराब कैसे हो गए। मैंने ये भी समझा कि मुझे खुद पर काम करना बहुत जरूरी है। 2020 मेरे लिए बहुत अच्छा साल रहा इसके बाद। सबसे बड़ा मिथक जो हमें प्यार के बारे में बताया जाता है, वह यह है कि आत्म-प्रेम उतना महत्वपूर्ण नहीं है। खासकर बॉलीवुड में तो बिल्कुल भी ऐसा नहीं बताया जाता है।’
बॉलीवुड में दिखाया जाता है सब गलत? सान्या मल्होत्रा ने कहा, ‘खासकर, बॉलीवुड में दिखाया जाता है कि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के प्यार के पीछ भाग रहा होता है, लेकिन ऐसा ही कुछ आपके अंदर भी चल रहा होता है।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो सान्या मल्होत्रा ‘HIT- The First Case’ में नजर आएंगी। ये फिल्म थिएटर में 20 मई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में नज़र आएंगे। ये एक तेलुगू फिल्म का रीमेक है।