एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती जिन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार बताया जा रहा था, उन्होंने पहली बार उन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। रिया को कई नामों से बुलाया गया था। कई लोगों ने उन्हें बहुत कुछ कहा था लेकिन वह कुछ नहीं बोलीं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करती रहीं। अब वह MTV Roadies-19 में नजर आ रही हैं। इस शो में रिया ने उस दौर के बारे में खुलकर बात की और उन्हें बुरा भला कहने वालों के लिए भी करारा जवाब दिया है।

‘रोडीज 19’ के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें रिया एक कंटेस्टेंट से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। कंटेस्टेंट अपने संघर्षों के बारे में बात करते हुए रो रही है और रिया उन्हें समझा रही हैं कि लोग बहुत कुछ बोलते हैं लेकिन हमें उनकी आवाज को जोर नहीं देना है। वो लोग भाड़ में जाएं।

रिया ने जाहिर किया गुस्सा

रिया कहती हैं,”बहुत सारे लोग बहुत कुछ कहते हैं। लोगों ने मुझे भी बहुत कुछ बोला है, कई तरह के नाम से मुझे बुलाया है। लेकिन क्या मैं उनकी वजह से वो चीज मानूंगी? क्या मैं उनके वजह से अपनी लाइफ में रुकूंगी? बिल्कुल भी नहीं।”

रिया ने कंटेस्टेंट को खुद के दिल की सुनने और दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं देने को कहा। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने भी अपनी लाइफ में ऐसा ही किया है। जब लोगों ने उन्हें ताने दिए और भला बुरा कहा तो उन्होंने सबकी बातों को अनसुना किया। एक्ट्रेस ने कहा,”क्या मैं उनकी आवाज को कोई महत्व दूंगी? नहीं, मेरी अपनी आवाज है, और आपकी भी। आप उसे सुनें और लोगों को भाड़ में जाने दो। आखिर ये लोग हैं कौन?”

गौरतलब है कि सुशांत की मौत के बाद, रिया को मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ा था। उन्हें लगातार बुरा भला कहा जाता था। उन्हें कई लोगों ने चुड़ैल तक कहा था। उनपर सुशांत को ड्रग्स देने, मनी लॉन्ड्रिंग और सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोपी बताया गया था। एक्ट्रेस को एक्ट्रेक को एक महीने के लिए न्यारिक हिरासत में भी रखा गया था।

जहां उन पर दिवंगत अभिनेता को ड्रग्स देने, मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने और अन्य चीजों के साथ उनकी कथित आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और मुंबई की भायखला जेल में लगभग एक महीना न्यायिक हिरासत में बिताया गया।