Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2025) जल्द ही आने वाला है। इसे 9 अगस्त को देशभर में मनाया जाएगा। इस त्योहार से पहले ही सोशल मीडिया पर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal Yadav Nirahua) का भोजपुरी गाना वायरल होने लगा है, जिसके बोल ‘राखी के बंधन’ हैं। भोजपुरी के जुबली स्टार का ये गाना दिल को छू लेना वाला है।
दिनेश लाल यादव निरहुआ का राखी स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग ‘राखी के बंधन’ को Wave Music के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। वीडियो को 8 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग में भाई-बहन के रिश्ते बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है। निरहुआ का ये भोजपुरी सॉन्ग फैंस के दिलों को छू रहा है।
किसने गाया है राखी स्पेशल भोजपुरी गाना?
इसके साथ ही अगर राखी स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग ‘राखी के बंधन’ को गाने की बात की जाए तो इसे दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है, जिसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और मधुकर आनंद ने म्यूजिक दिया है।
देखिए वीडियो
निरहुआ और मोनालिसा की भोजपुरी फिल्म का है गाना
आपको बता दें कि रक्षाबंधन स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग ‘राखी के बंधन’ दिनेश लाल यादव निरहुआ और मोनालिसा की हिट भोजपुरी फिल्म ‘अदालत’ का है। इस फिल्म में इस गाने को फिल्माया गया है। इस मूवी को 10 साल पहले 2015 में वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। ये एक एक्शन फैमिली ड्रामा मूवी है। ‘बेदर्दा दर्द देले बा’, नाग पंचमी पर वायरल हुआ खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सावन सॉन्ग, गूंज उठा ओम नमः शिवाय