Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेटा राघव चड्ढा हाल ही में कई बार साथ नजर आए। कभी एयरपोर्ट पर, कभी लंच तो कभी डिनर के लिए। खबरों के मुताबिक जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। सिंगर हार्डी संधु ने भी दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आने लगे कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा कितना कमाते हैं? दोनों में से किसकी कमाई ज्यादा है? दोनों में ज्यादा पढ़ा लिखा कौन है? आइए आपको इन सभी सवालों के जवाब देते हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की कमाई

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य होने के अलावा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं। नामांकन के वक्त जब राघव चड्ढा ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था उस वक्त ये पता चला कि उनके पास 37 लाख की प्रॉपर्टी है और उनके सिर किसी तरह का कर्ज नहीं है। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि परिणीति चोपड़ा की एक महीने की कमाई भी राघव चड्ढा की कुल संपत्ति से ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा एक महीने में 40 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई करती हैं। परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति लगभग ₹ 60 करोड़ है। वहीं एक फिल्म के लिए परिणीति लगभग 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

राघव चड्ढा की अचल संपत्ति

जहां राघव के पास कोई घर और जमीन नहीं है वहीं परिणीति के पास मुंबई में आलीशान मकान है। परिणीति चोपड़ा का मुंबई में सी फेसिंग अपार्टमेंट है, जिसमें शानदार फर्नीचर और कई अन्य सामान हैं।

राघव और परिणीति का कार कलेक्शन

राघव चड्ढा के पास जहां साल 2019 मॉडल की 13 लाख की मारुति सुजुकी डिजायर कार है वहीं परिणीति के पास ऑडी ए6, जैगुआर एक्सजेएल और ऑडी क्यू5 है। परिणीति ज्यादातर जैगुआर XJL में देखी जाती हैं और यह उनकी सबसे महंगी कार है।

परिणीति और राघव चड्ढा में कौन ज्यादा पढ़ा है?

राघव चड्ढा ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की है। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया है। इसके बाद राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की और चार्टर्ड अकाउंटेंट बने। वहीं परिणीति चोपड़ा ने स्कूली शिक्षा कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी हाई स्कूल, अंबाला से की। इसके बाद परिणीति ने इंग्लैंड के एलायंस मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में एडमिशन लिया। उन्होंने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री हासिल की है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की उम्र क्या है?

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ही 34 साल के हैं। 22 अक्टूबर 1988 को जन्मी परिणीति चोपड़ा, 11 नवंबर 1988 को पैदा हुए राघव चड्ढा से एक महीने बड़ी हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की हाइट

परिणीति चोपड़ा की हाइट 5 फीट 5 इंच है, वहीं राघव चड्ढा की हाइट 5 फीट 9 इंच है।