वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर वह अपनी बात मजबूती के साथ रखते दिखाई देते हैं। हाल ही में पुण्य प्रसून बाजपेयी ने एक और पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने पीएम मोदी और उनके ‘मन की बात’ पर तंज कसा। PM मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 78वे एपिसोड के ऑनएयर होने के बाद प्रसून बाजपेयी ने तंज भरे अंदाज में पूछा- ‘क्विंटल या मन, कौन किस पर भारी?’
पुण्य प्रसून बाजपेयी ने ट्वीट कर कहा- ‘कौन किसपर भारी, क्विंटल = 100 kg, मन = 40 kg, किसान संघर्ष MSP प्रति क्विंटल की! प्रधान सेवक की बात मन की।‘ बाजपेयी के इस पोस्ट पर लोगों के ढेरों रिएक्शन सामने आने लगे। सरवेश्वर नाम के एक यूजर बोले- ‘सर जी देश का कौन सा किसान AC में सोता है? वो जेष्ठ की दोपहरी में संघर्ष करता है। जीवन का भीषण संघर्ष AC से होकर गुजरता है! ये AC में और जनता बेचारी गर्मी में मरती है। भगवान ऐसा किसान सभी को बनाए।’
योगेश तिवारी नाम के यूजर बोले- ‘आप सुबह शाम Twitter पर केवल नकारात्मक एवं झूठी खबरें फैलाकर लोगों में दहशत पैदा करने की कोशिश करते हो। इन सबसे पैसा तो कमा सकते हो लेकिन ये ठीक नहीं। आपको देश में सरकार द्वारा किया गया कोई भी अच्छा काम कभी अच्छा नहीं लगता है। ऐसा क्यों अभी वक्त है, अपनी आंखों का सही तरह इलाज कराएं।’
कौन किसपर भारी…
क्विंटल = 100 kg
मन = 40 kg
किसान संघर्ष MSP प्रति क्विंटल की..
प्रधान सेवक की बात मन की…— punya prasun bajpai (@ppbajpai) June 27, 2021
कृष्णा नाम की महिला ने कहा- ‘मन 40 KG का नहीं होता। ये भी नहीं पता आपको? कर का मनका छोड़ के मन का मनका फेरिये। कल्याण होगा।’
दिनेश नाम के यूजर बोले- ‘क्विंटल का भाव तय होने के बाद क्या मन का भाव बदल जाता है? तरस आता है आपकी मनोस्थिति पर। लाख कोशिश करने के बावजूद भी जब विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ जनता के दिल में नफरत नहीं पैदा कर पाये तो शब्दों में उलझाने का प्रयास कर रहे हैं। पर जनता अब जाग गई है।’
एक ने कहा – ‘मन की बात को यूं समझिए कि ये साहब के मन की भड़ास है, जो उनकी नाकामी का प्रतीक है। विद्याधर नाम के यूजर बोले- इस देश में वही राज करेगा जो किसान की बात करेगा। झूठी मन की बात करने वालों को इस देश का जागरूक किसान उखाड़ फेंकेगा। जिस बुराई को किसानों ने भोलेपन से पनपने दिया, उसे मिटा भी देंगे।’

