बॉलीवुड से निकलकर ग्लोबल स्टार बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बीते दिनों कुछ बेहद ही बोल्ड तस्वीरें सामने आई थीं। जिनमें प्रियंका अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों के साथ थीं। प्रियंका 62वें ग्रैमी अवार्ड में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। प्रियंका प्रियंका की इन तस्वीरों के चलते उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। जिसकी वजह प्रियंका की पहनी हुई ड्रेस थी। यह गाउन राल्फ एंड रूसो का डिजाइन किया था। जिसकी नेक लाइन पेट तक थी। इसके चलते प्रियंका को सोशल मीडिया पर कई तरह की बातों का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अब प्रियंका की पहनी ड्रेस को लेकर उनकी मां मधु चोपड़ा ने सपोर्ट किया और ट्रोलर्स को जवाब दिया है।
मीडिया से बात करते हुए मधु चोपड़ा ने कहा, प्रियंका की बॉडी बेहद खूबसूरत है। ट्रोल करने वाले कहीं से आ जाते हैं, जो मन हुआ लिखते हैं। यह सभी अजनबी हैं। कुछ भी लिखते हैं। कंप्यूटर के पीछे छिपे रहते हैं। ट्रोलर्स की जिंदगी में कोई खुशी तो होती नहीं वह कैसी भी करके दूसरों से नफरत के बदले अटेंशन चाहते हैं। ये उसका शरीर है उसे जो मन है वो करेगी इसमें किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि प्रियंका ने ऐसा किया। जो भी हुआ है इससे वह और ज्यादा मजबूत होगी। वह खुद की शर्तों पर जीती है। वह किसी को दुख और नुकसान नहीं पहुंचाती। शो में जाने से पहले ही प्रियंका ने ड्रेस दिखाई थी। पहले मुझे लगा था कि थोड़ा रिस्क हो सकता है। हालांकि उसकी पहनी ड्रेस सबसे बेस्ट रही। रही बात ट्रोलर्स की तो वो कंप्यूटर के पीछे छिपे रहकर जैसा मन करता है वैसा लिखते हैं। उनकी जिंदगी में कोई खुशी नहीं होती है। जिसके चलते वह बुरा काम करते हैं और दूसरों से अटेंशन चाहते हैं। हम दोनों में से कोई भी ऐसे लोगों को अटेंशन नहीं देते।
इससे पहले बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था कि, अभी केवल इस साल का पहला महीना जनवरी चल रहा है, क्या कुछ नहीं क्रेजी हो रहा। मेरा मानना है कि आप जिसे चाहते हैं उसे चाहें। जिंदगी वैसी ही जिएं, जैसी आप चाहते हैं। हर दिन दिक्कतों का सामना होता है लेकिन हर किसी के लिए दयालु रहें। यह बहुत मायने रखता है। जीवन एक बड़ा उपहार है। आप सभी से जो मुझे प्यार मिला मैं उसके लिए आभारी हूं’।