Priyanka Chopra Birthday: सिनेमा जगत में करियर बनाना बाहर से जितना आसान लगता है अंदर उससे कहीं ज्यादा स्ट्रगल है। इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार भी रहे हैं, जिन्होंने रातों रात पॉपुलैरिटी हासिल की। एक ही फिल्म से दौलत और शोहरत दोनों ही इस कदर मिल जाती हैं कि उसे उसकी उम्मीद भी नहीं होती है। फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से कलाकारों के करियर बने और बिगड़े हैं। कुछ आज अच्छे मुकाम पर हैं और हॉलीवुड में भी काम कर रहे हैं। ऐसे में आज आपक एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पॉपुलैरिटी हासिल की फिर बॉलीवुड में नाम कमाया और आज ग्लोबल स्टार बनकर स्क्रीन पर राज कर रही हैं। चलिए बताते हैं उनके बारे में…
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की। वो 18 जुलाई को 43 साल की हो गई हैं। उनका जन्म साल 1982 में हुआ था। प्रियंका आज भले ही ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं लेकिन उनके लिए यहां तक का सफर तय करना आसान नहीं था। कलर कॉम्प्लेक्स की वजह से बचपन में रंग भेद तो कभी तानों से बचने के लिए बाथरूम में छिपकर खाना खाया था। 90 के दशक में जब उन्होंने इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की तो अच्छे-अच्छों को पीछे छोड़ दिया।
प्रियंका चोपड़ा ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा दिया। इस खिताब को जीतने के बाद एक्ट्रेस ने तमिल सिनेमा में फिल्म ‘थामिजान’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके एक साल बाद ही उन्हें बॉलीवुड में भी ब्रेक मिल गया। वो सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ के जरिए पहली बार स्क्रीन पर नजर आईं। इसके बाद फिर उन्होंने अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ हिट फिल्म ‘अंदाज’ में काम किया था। इसके लिए उनको बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। बाद में उन्होंने ‘हमराज’ और ‘ऐतराज’ जैसी फिल्मों से खूब नाम कमाया।
बैक टू बैक 3 फ्लॉप के बाद दी एक हिट, फिर सब कुछ बदला
प्रियंका चोपड़ा के करियर सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा था तभी साल 2004 में उन्हें फ्लॉप का भी सामना करना पड़ा और इस साल उन्होंने लगातार 3 फ्लॉप फिल्में दी थी। इसमें ‘प्लान’, ‘किस्मत’ और ‘असंभव’ जैसी फिल्में शामिल हैं, जो बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। फिर इसी साल उनकी फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ आई, जो कि जबरदस्त हिट रही। ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही और इससे प्रियंका को स्टारडम हासिल हुआ। इसके बाद 2008 में द्रोणा, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, चमकू, लव स्टोरी 2050 जैसी उनकी बैक-टु-बैक 4 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गईं। फिर उन्हें मधुर भंडारकर की ‘फैशन’ मिली और इससे तो उनका करियर दौड़ पड़ा। 2008 में रिलीज हुई इस फिल्म के लिए प्रियंका को उनका पहला नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट एक्ट्रेस) मिला था।
2015 में प्रियंका चोपड़ा ने अचानक छोड़ी इंडस्ट्री
इसके साथ ही फिर प्रियंका चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ आई। इसके जरिए वो रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आईं। लेकिन, इसके बाद प्रियंका चोपड़ा हिंदी सिनेमा से अचानक से गायब हो गईं। उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी। साल 2023 में प्रियंका चोपड़ा ने आर्मचेयर एक्सपर्ट पॉडकास्ट में बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ा नहीं था बल्कि इससे कॉर्नर किया था। उनके कुछ लोगों से मनमुटाव थे, जिसके चलते लोग उन्हें कास्ट नहीं कर रहे थे। वो इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स से थक चुकी थी। उन्हें ब्रेक की जरूरत थी।
इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा को अमेरिका की टैलेंट एंजेसी एबीसी स्टूडियो के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का मौका मिला। इसके जरिए उन्हें 2015 की अमेरिकन थ्रिलर सीरीज ‘क्वांटिको’ में एलेक्स पैरिश का रोल मिला। इसके बाद से उन्हें हॉलीवुड में पसंद किया जाने लगा। उन्होंने आगे ‘बेवॉच’, ‘इज इंटेट रोमांटिक’, ‘ए किड लाइक जेक’, ‘वी केन बी हीरो’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया। इसके बाद वो ग्लोबल स्टार बनकर उभरीं।
निक जोनस के साथ शादी कर अमेरिका में सेटल हुईं प्रियंका चोपड़ा
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा साल 2019 में निक जोनस के साथ शादी करके अमेरिका में हमेशा के लिए सेटल हो गईं। दोनों ने 2018 में डेट करना शुरू किया था और इसके बाद 1 दिसंबर, 2018 को ही कपल ने शादी कर ली। फिर जनवरी, 2022 में प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी की मदद से मां बनीं, जिसका नाम मालती है। बहरहाल, अब अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही महेश बाबू के साथ एस एस राजामौली की फिल्म में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। इसका टैंटेटिव टाइटल SSMB29 है, जिसकी शूटिंग जारी है। फिल्म के टाइटल का ऐलान होना बाकी है।