किसान मुद्दे को लेकर तीखी बहस लगातार जारी है। अर्नब गोस्वामी के शो Poochta Hai Bharat में लाइव डिबेट के दौरान बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर बरसते दिखे। शो के दौरान अर्नब गोस्वामी ने किसानों के मुद्दे को लेकर कहा- ‘किसान कह रहे हैं कि बिल किसानों के फायदे का है। बाकी लोग तो यू हीं हल्ला मचा रहा हैं। वह किसान नहीं हैं। इस आंदोलन को हाइजैक किया गया है।’
तभी संबित पात्रा कहते हैं- ‘आज इस बिल को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही है। मैं बताता हूं भ्रम क्यों फैलाया जा रहा है। पंजाब में मैं कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सच्चाई को मैं खोलता हूं। ये देखिए उनका ट्वीट। 27. 7. 2016 को उन्होंने ट्वीट किया था। राहुल गांधी आपके मुख्यमंत्री ने 2016 में खुद को बधाई दी थी कि उन्होंने रिलाइंस को जगह दी पंजाब में और उन्होंने अकालियों को कोसा था।
संबित ने आगे कहा- ‘आज ये राहुल गांधी जी ने करवट ले लिया है। अरे राहुल जी को तो रबी क्या होता है पता ही नहीं है। रबी और खरीब के बीच का अंतर पता है? पता है राहुल गांधी जी को?’
इस बीच दूसरे पैनलिस्ट लगातार बोलते रहते हैं। तो तंज कसते हुए संबित पात्रा कहते हैं- ‘ये राहुल गांधी जी के कौन समर्थक आ गए हैं।’
अर्नब जी इनको वास्तविकता बतानी पड़ेगी। राहुल गांधी जी ने तो बिल देखा भी नहीं होगा। पढ़ना तो बहुत दूर है। और इन सबके सबसे बड़े नाटकबाज तो अब आए हैं। ये देखिए ये फोटो दिखाइए ये सबसे बड़े नाटकबाज-अरविंद केजरीवाल। मतलब पा के खांसी खा के झूठ बोलने में एक्सपर्ट। इन्होंने तो ये मेनिफेस्टो दिया था। ये सारे नाटकबाज हैं। अपनी जेब भरने के लिए किसानों की जेब काट रहे हैं। लेकिन किसान इन्हें माफ नहीं करने वाला है।