Pathaan Controversy: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशर्म रंग’ जबसे रिलीज हुआ है, तब से ये शाहरुख खान और उनकी फिल्म विवादों में है। गाने में दीपिका ने ऑरेंज बिकिनी पहनी थी लोगों ने उसे भगवा से जोड़कर उसे बेशर्म रंग कहने पर शाहरुख खान को निशाने पर ले लिया और ट्विटर पर बायकॉट पठान ट्रेंड होने लगा। हालांकि इससे बेफिक्र किंग खान फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं और हाल ही में फिल्म के ट्रेलर को दुबई के मशहूर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया। अब इस पर साध्वी प्राची ने तंज कसा है।
साध्वी प्राची का पठान पर ट्वीट
साध्वी प्राची ने ट्विटर पर लिखा है- शाहरुख ने दावा किया है कि जब से ‘पठान’ फिल्म का ट्रेलर दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया है, सनातनियों का बायकॉट ट्रेंड ढीला पड़ गया है ! सनातनी बंधुओं साबित कर दो और नकली बादशाह की अकड़ उतार दो 25 को।
हालांकि साध्वी प्राची के इस ट्वीट पर लोग उन्हें ही ट्रोल करने लग गए हैं।
पहले भी साध्वी कर चुकी हैं पठान पर कमेंट
साध्वी प्राची ने इससे पहले भी अपने ट्विटर हैंडल से लिखा था, “पठान का इंतजार 100 करोड़ सनातानी कर रहे हैं, इसका चलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।”
जब बुर्ज खलीफा पर रिलीज हुआ पठान का ट्रेलर
शाहरुख खान की मूवी पठान का ट्रेलर दुबई में स्थित विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया। इस दौरान किंग खान भी वहां मौजूद थे। सोशल मीडिया पर इसके कई सारे वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
वीडियो में शाहरुख खान बुर्ज खलीफा पर पठान का ट्रेलर देखते नजर आ रहे हैं। वहीं एक वायरल वीडियो में शाहरुख फिल्म का डायलॉग बोलते भी नजर आ रहे हैं और उन्हें देखकर फैंस की दीवानगी का जो आलम है वो भी आप वीडियो में देख सकते हैं।
कब रिलीज होगी पठान?
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान एक्शन अवतार में नजर आएंगे। ‘जीरो’ के बाद साढ़े 3 साल बाद किंग खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं ऐसे में उनके फैंस बहुत उत्साहित हैं।
शाहरुख खान के बच्चों के लिए पठान की स्क्रीनिंग
हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की स्क्रीनिंग में उनके बच्चे शामिल हुए। सुहाना और आर्यन के लिए ये स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी।